[ad_1]
07:42 PM, 03-Nov-2022
इमरान खान के पैर में गोली लगी
इमरान खान की पार्टी के वरिष्ठ नेता असद उमर ने एआरवाई न्यूज को बताया कि इमरान खान के पैर में गोली लगी है। उन्होंने कहा कि इस हमले में छह लोग घायल हुए हैं और स्थानीय नेता अहमद चट्ठा सहित दो लोग गंभीर रूप से घायल हैं।
07:38 PM, 03-Nov-2022
पीएम शहबाज शरीफ ने मांगी रिपोर्ट
पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने गृह मंत्री को पूर्व पीएम इमरान खान पर हुई गोलीबारी की तत्काल रिपोर्ट देने का निर्देश दिया है।
07:18 PM, 03-Nov-2022
Imran Khan Attacked Live: विरोध मार्च के दौरान इमरान खान पर हमला, पीएम शहबाज ने गृह मंत्री से मांगी रिपोर्ट
पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान के विरोध मार्च के दौरान गुरुवार को पंजाब प्रांत में उनके कंटेनर-ट्रक पर हमला किया गया। हमले में उनके पैर में गोली लगी, लेकिन वह खतरे से बाहर हैं। अज्ञात हमलावर ने पंजाब के वजीराबाद कस्बे के अल्लाहवाला चौक के पास गोलियां चलाईं। हमलावर को तुरंत गिरफ्तार कर लिया गया। हमलावर का कहना है कि वह अजान के दौरान रैली के शोर-शराबे से नाराज था और उसने सिर्फ इमरान को ही निशाना बनाया था।
#WATCH | A firing occurred near the container of former PM and Pakistan Tehreek-e-Insaf (PTI) chairman Imran Khan near Zafar Ali Khan chowk in Wazirabad today. Imran Khan sustained injuries on his leg; a man who opened fire has been arrested.
(Video Source: Reuters) pic.twitter.com/Qe87zRMeEK
— ANI (@ANI) November 3, 2022
[ad_2]
Source link