[ad_1]

विराट कोहली और नुरुल हसन
– फोटो : ICC
ख़बर सुनें
विस्तार
भारत ने टी20 वर्ल्ड कप के 35वें मुकाबले में बांग्लादेश को डकवर्थ लुईस नियम के आधार पर पांच रन से हरा दिया। एडिलेड में बारिश से प्रभावित यह मैच काफी रोमांचक हुआ। बांग्लादेश को जीत के लिए आखिरी ओवर में 20 रन बनाने थे, लेकिन अर्शदीप सिंह ने सिर्फ 14 रन दिए। इस हार के बाद बांग्लादेश के खिलाफ तिलमिलाए हुए हैं। आखिरी ओवरों में तेजी से नाबाद 25 रन बनाने वाले विकेटकीपर बल्लेबाज नुरुल हसन सोहान ने एक अजीबोगरीब बयान दिया है। नुरुल ने भारत के पूर्व कप्तान विराट कोहली पर ‘फेक फील्डिंग’ का आरोप लगाया है।
[ad_2]
Source link
