[ad_1]

गुना के मिशनरी स्कूल में भारत माता की जय बोलने पर बच्चे को सजा देने का मामला सामने आया है।
– फोटो : ANI
ख़बर सुनें
विस्तार
मध्य प्रदेश के गुना के मिशनरी स्कूल में बच्चे को भारत माता की जय बोलने पर सजा देने का मामला सामने आया है। बच्चे को घंटों जमीन पर बैठाया गया। शिक्षक ने उसे जयकारा स्कूल में नहीं, घर में लगाने की चेतावनी भी दी। जानकारी लगते ही हिंदू संगठनों के नेता स्कूल पहुंचे और जमकर हंगामा किया। उन्होंने स्कूल गेट के बाहर हनुमान चालीसा का पाठ भी किया। मामले में दो टीचर्स के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है।
जानकारी के मुताबिक मामला गुना जिले के क्राइस्ट स्कूल का है। पीड़ित छात्र ने बताया कि मैंने राष्ट्रगान के बाद भारत माता की जय का नारा लगाया। एक शिक्षक ने मेरी कॉलर पकड़ ली और मुझे लाइन से बाहर खींच लिया। कहा कि मैं प्रधानाचार्य के पास जाऊं। इसके बाद मेरी क्लास टीचर ने मुझे कहा कि ये जयकारे घर पर लगाना, स्कूल में नहीं। उन्होंने चार-पांच पीरियड तक मुझे जमीन पर बैठाये रखा।
पीड़ित बच्चे के पिता का कहना है कि मेरा बेटा क्राइस्ट स्कूल में कक्षा 7वीं में पढ़ता है। बुधवार को स्कूल में प्रार्थना के बाद उसने ‘भारत माता की जय’ बोला था। इसी बात पर मौजूद टीचर भड़क उठे। बच्चे को 4 पीरियड तक जमीन पर बैठने की सजा दी गई। उसे डराया-धमकाया गया। घर पहुंचे बच्चे के चेहरे पर डर था, पूछताछ में उसने सारी बात बताई।
[ad_2]
Source link