[ad_1]
हाइलाइट्स
साउथ अफ्रीका टेबल में दूसरे नंबर पर है काबिज
पाकिस्तान की टीम एक जीत के साथ 5वें स्थान पर
नई दिल्ली. पाकिस्तान (Pakistan) की टीम टी20 वर्ल्ड कप में अब तक कुछ खास प्रदर्शन नहीं कर सकी है. टूर्नामेंट (T20 World Cup) की बात करें, तो टीम ने अब तक 3 मैच खेले हैं. 2 में उसे हार मिली है, जबकि एक में जीत. टीम आज एक अहम मुकाबले में साउथ अफ्रीका के खिलाफ (PAK vs SA) उतर रही है. बाबर आजम ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी का फैसला किया है. सेमीफाइनल की रेस में बने रहने के लिए पाकिस्तान को हर हाल में यह मैच जीतना होगा. मैच से पहले उसके लिए एक बड़ी खबर आई. साउथ अफ्रीका के दिग्गज खिलाड़ी डेविड मिलर (David Miller) पीठ की चोट के कारण यह मैच नहीं खेल रहे. उन्होंने भारत के खिलाफ नाबाद 59 रन बनाकर टीम को शानदार जीत दिलाई थी.
सुपर-12 के ग्रुप-2 की बात करें, तो साउथ अफ्रीका की टीम अभी टेबल में 5 अंक के साथ दूसरे नंबर पर है. उसने अब तक खेले 3 में से 2 मुकाबले जीते हैं. जिम्बाब्वे के खिलाफ मुकाबला बारिश के कारण नहीं हो सका था. मिलर की जगह साउथ अफ्रीका की टीम में हेनरिक क्लासेन को जगह मिली है. वहीं बाएं हाथ के स्पिनर केशव महाराज भी इस बड़े मुकाबले से बाहर हैं. सिडनी की पिच पर स्पिनर्स को मदद मिलती है. ऐसे में यह टीम के लिए 2 बड़े झटके हैं.

मिडर इसलिए हैं महत्वपूर्ण
डेविड मिलर टी20 में टीम की महत्वपूर्ण कड़ी हैं. कप्तान टेंबा बावुमा अब तक कुछ खास नहीं कर सके हैं. पाकिस्तान के खिलाफ मैच से पहले उन्होंने 3 पारियों में 7 की औसत से सिर्फ 14 रन बनाए हैं. क्विंटन डिकॉक ने सबसे अधिक 111 और रिली रुसो 109 रन बना चुके हैं. रुसो मौजूदा टी20 वर्ल्ड में शतक लगाने वाले पहले खिलाड़ी हैं. गेंदबाजी की बात करें तो एनरिक नॉर्किया और लूंगी एनगिडी ने 6-6 विकेट झटके हैं.
विराट कोहली को ICC ने खास पुरस्कार के लिए चुना, लेकिन डेविड मिलर का शतक ना बन जाए रोड़ा
केशव महाराज की बात करें, तो वे अब तक टी20 वर्ल्ड कप के 3 मैच में एक ही विकेट ले सके हैं. उनकी जगह बाएं हाथ के स्पिनर तबरेज शम्सी को मौका मिला है. वे अब तक 3 विकेट ले चुके हैं.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
Tags: David Miller, Pakistan, Pakistan vs South Africa, South africa, T20 World Cup, T20 World Cup 2022
FIRST PUBLISHED : November 03, 2022, 13:30 IST
[ad_2]
Source link