Home Sports T20 WC 2022: क्या ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ नहीं खेलेंगे राशिद खान? कोच ने चोट को लेकर दिया बड़ा अपडेट

T20 WC 2022: क्या ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ नहीं खेलेंगे राशिद खान? कोच ने चोट को लेकर दिया बड़ा अपडेट

0
T20 WC 2022: क्या ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ नहीं खेलेंगे राशिद खान? कोच ने चोट को लेकर दिया बड़ा अपडेट

[ad_1]

हाइलाइट्स

अफगानिस्तान को श्रीलंका से 6 विकेट से झेलनी पड़ी शिकस्त.
अफगानिस्तान को 4 में से एक भी मैच में नहीं मिली जीत.

नई दिल्ली. अफगानिस्तान के स्टार गेंदबाज राशिद खान (Rashid Khan) को श्रीलंका के खिलाफ (Afganistan vs Sri Lanka) मुकाबले में घुटने की चोट का शिकार हो गए. इस मैच के बाद से सवाल उठने लगे कि दिग्गज खिलाड़ी ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अगले मैच में खेलेंगे या नहीं. अफगानिस्तान की टीम के लिए राशिद एक महत्वपूर्ण खिलाड़ी हैं. वह बल्ले और गेंद दोनों से टीम के लिए अपना योगदान देने की क्षमता रखते हैं.

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ राशिद का न खेलना टीम के लिए एक बड़ा झटका साबित हो सकता है. लेकिन मैच से पहले इस हरफनमौला खिलाड़ी की चोट को लेकर अच्छी खबर सामने आ रही है. टीम के कोच जोनाथन ट्रॉट ने अपडेट दिया है. उनका कहना है कि चोट ज्यादा गहरी नहीं है और अभी उनकी स्थिति देखी जा रही है.

World Cup Points Table

मुझे लगता है वह ठीक हो जाएंगे- जोनाथन ट्रॉट

टीम के कोच ने मीडिया से बातचीत के दौरान कहा, ‘मुझे लगता है उनका घुटना चोटिल हुआ है और साथ ही बैक की भी थोड़ी दिक्कत थी. मुझे लगता है कि वह ठीक हो जाएंगे. लेकिन यह कहना चाहता हूं कि कोई गंभीर चोट नहीं है. राशिद जैसे खिलाड़ी ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मैच में मदद कर सकते हैं क्योंकि वह एडिलेड स्ट्राइकर्स के लिए बिग बैश लीग में खेले हैं.’

बाबर आजम ने पाकिस्तान के पूर्व कप्तान के लिए मांगी दुआ, हॉस्पिटल में चल रहा है इलाज

अफगानिस्तान के दो मैच चढ़े बारिश की भेंट

अफगानिस्तान की टीम के दो मुकाबले बारिश की भेंट चढ़ चुके हैं. इससे टीम को सेमीफाइनल के रास्ते के लिए बड़ा मुश्किल खड़ी कर दी है. न्यूजीलैंड और आयरलैंड के खिलाफ अफगानिस्तान के दो मुकाबले रद्द हुए. इन मैचों में अफगानिस्तान की टीम पहले मैच में हार की भरपाई करने की उम्मीद कर रही थी. वहीं, पिछले मैच में टीम को श्रीलंका के खिलाफ शिकस्त झेलनी पड़ी थी.

Tags: Afganistan, Rashid khan, T20 World Cup 2022

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here