Home Sports ‘अंपायरों को अपना काम करने दें’: विराट कोहली-शाकिब अल हसन घटना पर वकार यूनुस ने कहा

‘अंपायरों को अपना काम करने दें’: विराट कोहली-शाकिब अल हसन घटना पर वकार यूनुस ने कहा

0
‘अंपायरों को अपना काम करने दें’: विराट कोहली-शाकिब अल हसन घटना पर वकार यूनुस ने कहा

[ad_1]

एडिलेड. टी20 विश्व कप सुपर-12 के एक मैच में बुधवार को बांग्लादेश ने भारत को कड़ी टक्कर दी, लेकिन अंत में उसे पांच रन (डीएलएस सिस्टम) से हार का सामना पड़ा. बांग्लादेश के खिलाफ विराट कोहली (44 गेंद में नाबाद 64 रन) ने अपना तीसरा अर्धशतक बनाया और केएल राहुल (32 गेंद में 50 रन) ने भी फॉर्म में वापसी की. इन दोनों की बदौलत भारत ने बांग्लादेश के सामने 185 रनों का लक्ष्य दिया. लक्ष्य का पीछा करते हुए बांग्लादेश को अच्छी शुरुआत मिली, जिसमें लिटन दास ने 21 गेंदों में अर्धशतक जमाया. फिर, बारिश ने खेल रोक दिया और बांग्लादेश को संशोधित लक्ष्य 16 ओवर में 151 रन था. हालांकि, शाकिब अल हसन की अगुवाई वाली टीम पांच रन से हार गई.

मैच के दौरान टीम इंडिया की बल्लेबाजी के समय एक ऐसी घटना हुई, जिससे मैदान पर मामला बिगड़ सकता था. 16वां ओवर कर रहे हसन महमूद की आखिरी गेंद पर विराट कोहली ने एक शॉर्ट बॉल का सामना किया, शॉट मारते ही लगभग तुरंत, उन्होंने स्क्वेयर लेग अंपायर की ओर डिलीवरी की ऊंचाई को लेकर इशारा किया. इसके बाद, बांग्लादेश के कप्तान शाकिब अल हसन दौड़ते हुए आए और कोहली से अंपायर की ओर इशारा करने के बारे में बात की. हालांकि, दोनों मुस्कुराए और अपने-अपने स्थान पर वापस चले गए.

VIDEO: बाबर आजम से लेकर शोएब अख्तर तक ने की इमरान खान पर हमले की निंदा

पाकिस्तान के पूर्व कोच वकार यूनिस ने कहा कि कोहली को अंपायरों को कुछ भी संकेत नहीं देना चाहिए था. वकार यूनुस ने ए स्पोर्ट्स पर कहा, “शाकिब उनसे कह रहे हैं कि ‘तुम बल्लेबाजी करो और अंपायरों को अपना काम करने दो’. मुझे लगता है कि हम जिस बारे में बात कर रहे हैं, वे उसी को लेकर चर्चा कर रहे थे. अगर आप किसी से कुछ कहलवाने जा रहे हैं और अंपायर पर दबाव बनाने जा रहे हैं… और बेशक, वह एक बड़ा नाम है. विराट कोहली एक बड़ा नाम है. वह क्रिकेट में एक बड़ा नाम है इसलिए अंपायर कभी-कभी दबाव में आ जाते हैं.’

इमरान खान पर हमले के बाद ट्रेंड करने लगा Asia Cup 2023, भारतीय क्रिकेट फैंस ने रख दी ऐसी मांग

आपको बता दें कि विराट कोहली बांग्लादेश के खिलाफ भारत के सुपर 12 चरण के मैच के दौरान श्रीलंका के पूर्व कप्तान महेला जयवर्धने को पछाड़कर टी20 विश्व कप के इतिहास में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं. कोहली का टी20 विश्व कप में औसत 80 से ऊपर का और स्ट्राइक रेट 130 से अधिक है. कोहली का यह पांचवां टी20 विश्व कप है. उन्होंने जयवर्धने के 1016 रन का रिकॉर्ड भारतीय पारी के सातवें ओवर में तोड़ा. कोहली 44 गेंद में आठ चौके और एक छक्के समेत 64 रन बनाकर नाबाद रहे.

विराट कोहली टी20 विश्व कप में 12 अर्धशतक बना चुके हैं. वह टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं. उनके नाम 3932 रन दर्ज हैं. रोहित शर्मा के 3811, न्यूजीलैंड के मार्टिन गुप्टिल के 3531 और पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम के 3239 रन हैं.

(एएफपी इनपुट के साथ)

Tags: Shakib Al Hasan, T20 World Cup, T20 World Cup 2022, Virat Kohli, Waqar Younis

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here