Home Breaking News आज का शब्द: नित्य और हरिवंशराय बच्चन की सुप्रसिद्ध रचना- जीवन में एक सितारा था माना वह बेहद प्यारा था

आज का शब्द: नित्य और हरिवंशराय बच्चन की सुप्रसिद्ध रचना- जीवन में एक सितारा था माना वह बेहद प्यारा था

0
आज का शब्द: नित्य और हरिवंशराय बच्चन की सुप्रसिद्ध रचना- जीवन में एक सितारा था माना वह बेहद प्यारा था

[ad_1]

                
                                                                                 
                            'हिंदी हैं हम' शब्द श्रृंखला में आज का शब्द है- नित्य, जिसका अर्थ है- सदा ज्यों का त्यों बना रहने वाला, शाश्वत, प्रति दिन, हर रोज। प्रस्तुत है हरिवंश राय बच्चन की सुप्रसिद्ध रचना- जीवन में एक सितारा था माना वह बेहद प्यारा था
                                                                                                
                                                     
                            

जो बीत गई सो बात गई

जीवन में एक सितारा था
माना वह बेहद प्यारा था
वह डूब गया तो डूब गया
अम्बर के आनन को देखो
कितने इसके तारे टूटे
कितने इसके प्यारे छूटे
जो छूट गए फिर कहाँ मिले
पर बोलो टूटे तारों पर
कब अम्बर शोक मनाता है
जो बीत गई सो बात गई

जीवन में वह था एक कुसुम
थे उसपर नित्य निछावर तुम
वह सूख गया तो सूख गया
मधुवन की छाती को देखो
सूखी कितनी इसकी कलियाँ
मुर्झाई कितनी वल्लरियाँ
जो मुर्झाई फिर कहाँ खिली
पर बोलो सूखे फूलों पर
कब मधुवन शोर मचाता है
जो बीत गई सो बात गई

आगे पढ़ें

8 seconds ago

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here