[ad_1]
नई दिल्ली. पाकिस्तान के एक जर्नलिस्ट ने एडिलेड में बांग्लादेश के खिलाफ भारत की 5 रन की जीत के बाद अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) पर गंभीर आरोप लगाए हैं. इन आरोपों पर शाहिद अफरीदी ने भी इस जर्नलिस्ट का साथ दिया. ऑस्ट्रेलिया में खेले जा रहे आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2022 में एशियाई टीमों के मैचों के दौरान हुई कुछ घटनाओं के बाद अफरीदी ने आईसीसी पर सवाल खड़े किए हैं. सबसे पहले नो-बॉल के लिए स्क्वायर-लेग अंपायर की ओर कोहली के जेस्चर ने हंगामा खड़ा कर दिया. इस घटना के बाद बांग्लादेश के कप्तान शाकिब अल हसन भारतीय बल्लेबाज के पास तक गए, क्योंकि वह नाखुश थे.
भारत बनाम बांग्लादेश मैच की दूसरी पारी में बारिश ने कुछ देर के लिए खेल को रोक दिया था. मैच के फिर से शुरू होने से पहले शाकिब को अंपायरों के साथ बात करते हुए देखा गया था. बाद में उन्होंने खुलासा किया कि यह संशोधित खेल परिस्थितियों के बारे में बातचीत थी. साथ ही विकेटकीपर-बल्लेबाज नरुल हसन ने बारिश से पहले भारतीय टीम के ‘फेक फील्डिंग’ के प्रयास की ओर इशारा किया, जिस पर किसी का ध्यान नहीं गया था.
T20 WC 2022: अफगानिस्तान के खिलाफ अहम मुकाबले से पहले पोंटिंग ने ऑस्ट्रेलिया को दिया एक सुझाव
और अब शाहिद अफरीदी ने भी पाक जर्नलिस्ट के आरोप में उनका साथ दिया है कि आईसीसी भारत के लिए पक्षपात कर रहा है. पाकिस्तान के समा टीवी शो में बोलते हुए जर्नलिस्ट ने कहा, ”शाकिब अल हसन भी यही कह रहे थे. और वो स्क्रीन पर भी दिखाया गया. आपने देखा कि जमीन कितनी गीली थी, लेकिन आईसीसी का झुकाव भारत की ओर है. वे यह सुनिश्चित करना चाहते हैं कि भारत किसी भी कीमत पर सेमीफाइनल में पहुंचे. अंपायर भी वहीं थे, जिन्होंने भारत बनाम पाकिस्तान की अंपायरिंग की और उन्हें सर्वश्रेष्ठ अंपायर का पुरस्कार मिलना चाहिए.”
शाहिद अफरीदी (जो इस शो में एक पैनलिस्ट हैं) ने दावे का जवाब दिया. इसके साथ ही उन्होंने लिटन दास की तारीफ भी जमकर की. लिटन दास ने रन आउट होने से पहले 27 गेंदों में 60 रन बनाए. उनके आउट होने के बाद बांग्लादेश ने लय खो दी. उनके अगले छह विकेट 40 रन पर गिर गए.
इमरान खान पर हमले के बाद ट्रेंड करने लगा Asia Cup 2023, भारतीय क्रिकेट फैंस ने रख दी ऐसी मांग
अफरीदी ने कहा, ”मुझे पता है क्या हुआ. कितनी बारिश हुई है, यह देखने के बाद खेल ब्रेक के तुरंत बाद फिर से शुरू हो गया. यह बहुत स्पष्ट है कि आईसीसी, फिर भारत खेल रहा है. फिर इसके साथ जो दबाव आता है, उसमें कई कारक शामिल होते हैं लेकिन लिटन की बल्लेबाजी अद्भुत थी. उन्होंने सकारात्मक क्रिकेट खेला. छह ओवर के बाद हमें लगा कि अगर बांग्लादेश ने और 2-3 ओवर तक विकेट नहीं गंवाए होते तो वे मैच जीत जाते. कुल मिलाकर बांग्लादेश की फाइट शानदार थी.”
बता दें कि बारिश ने खेल की परिस्थितियों में संशोधन के लिए मजबूर किया. बारिश के बाद बांग्लादेश को 16 ओवरों में 151 रनों का पीछा करने की जरूरत थी. बांग्लादेश डकवर्थ लुईस नियम के अनुसार बारिश से पहले खेल में 17 रन आगे था और खेल की बहाली के बाद उन्हें 85 रन की जरूरत थी.
लेकिन ब्रेक के तुरंत बाद लिटन दास रन आउट हो गए और इसके बाद बांग्लादेश का बल्लेबाजी लाइनअप ढह गया. भारतीय गेंदबाजों ने चौंकाने वाली वापसी करते हुए विरोधियों को 145/6 पर रोक दिया. भारत अब ग्रुप 2 अंक तालिका में शीर्ष पर है. वे लगभग सेमीफाइनल में हैं और रविवार को जिम्बाब्वे के खिलाफ जीत उनकी क्वॉलिफिकेशन की पुष्टि करेगी.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
Tags: ICC, India vs Bangladesh, Shahid afridi, T20 World Cup, T20 World Cup 2022
FIRST PUBLISHED : November 04, 2022, 11:37 IST
[ad_2]
Source link