[ad_1]
पंजाब के अमृतसर में शिवसेना नेता सुधीर सूरी की शुक्रवार शाम सरेआम गोली मारकर हत्या कर दी गई। उन्हें गोली उस वक्त मारी गई, जब वह शहर के सबसे व्यस्त स्थानों में से एक मजीठा रोड पर गोपाल मंदिर के बाहर धरने पर बैठे थे। वह और उनके समर्थक हिंदू देवी-देवताओं की खंडित मूर्तियों के खिलाफ विरोध जता रहे थे। उन्हें पुलिस सुरक्षा भी मिली थी। हमले के दौरान पुलिस के जवान मौके पर ही मौजूद थे। गोली लगने के बाद सूरी को निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां उन्होंने दम तोड़ दिया। पुलिस के मुताबिक सुधीर को पांच अधिक गोलियां मारी गई हैं।
कार से मिली आपत्तिजनक सामग्री
नाराज शिवसैनिकों ने घटनास्थल पर खड़ी एक कार में तोड़फोड़ की। बताया जा रहा है कि कार के अंदर से पुलिस को आपत्तिजनक सामग्री मिली है। इनमें कुछ पंफलेट और कुछ तस्वीरें हैं। बताया जा रहा है कि इन तस्वीरों में कुछ नेताओं की व कुछ अन्य तस्वीरें हैं। कार के अंदर टीवी कलाकार भारती सिंह, मनीषा गुलाटी, मनजिंदर सिंह बिट्टा, राम रहीम व कुछ बंदी सिंहों की तस्वीरें भी मिली हैं। कुछ तस्वीरों पर क्रास का निशान लगा है जबकि मनीषा गुलाटी की तस्वीर पर गोल निशान लगा है। गाड़ी की जांच के दौरान वारिस पंजाब का स्टिकर भी मिला है।
घटना के कुछ देर बाद पंजाब के डीजीपी गौरव यादव ने दावा किया कि आरोपी युवक संदीप सन्नी को हथियार समेत गिरफ्तार कर लिया गया है। उसकी कपड़े की दुकान है। फिलहाल पुलिस ने हत्या के कारणों का खुलासा नहीं किया है। सूरी पर हमले के बाद पता नहीं चला कि गोली कहां से चली।
खालिस्तानियों के निशाने पर थे सूरी
हिंदू नेता सुधीर सूरी को कई सालों से खालिस्तानी आतंकियों और उनके गुर्गों की तरफ से हत्या की धमकियां मिलती रही हैं। कुछ समय पहले तरनतारन से पकड़े गए रिंदा व लंडा के चार शूटरों ने भी खुलासा किया था कि वह सूरी को मारने आए थे। पुलिस के पास इस बात के पुख्ता इनपुट थे कि सूरी खालिस्तानी समर्थकों के निशाने पर हैं। उन्हें पंजाब सरकार से आठ जवान मिले थे।
प्रधानमंत्री मोदी के ब्यास दौरे से एक दिन पहले हुई वारदात
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को अमृतसर से सटे डेरा ब्यास में आ रहे हैं। पीएम दौरे से एक दिन पहले हुई इस वारदात ने सुरक्षा एजेंसियों की नींद उड़ा दी है। किसान संगठन मोदी के इस दौरे का विरोध करने की घोषणा पहले ही कर चुके हैं और अब हिंदू नेता की हत्या ने सुरक्षा एजेंसियों की दिक्कत और बढ़ा दी है।
[ad_2]
Source link