Home Breaking News KL Rahul Athiya Shetty: गर्लफ्रेंड अथिया के बर्थडे पर केएल राहुल ने शेयर की रोमांटिक तस्वीर, लिखी यह बात

KL Rahul Athiya Shetty: गर्लफ्रेंड अथिया के बर्थडे पर केएल राहुल ने शेयर की रोमांटिक तस्वीर, लिखी यह बात

0
KL Rahul Athiya Shetty: गर्लफ्रेंड अथिया के बर्थडे पर केएल राहुल ने शेयर की रोमांटिक तस्वीर, लिखी यह बात

[ad_1]

बॉलीवुड एक्ट्रेस अथिया शेट्टी आज जन्मदिन मना रही हैं। वह फिलहाल ऑस्ट्रेलिया में हैं। हाल ही में उन्हें भारत और बांग्लादेश के बीच एडिलेड में खेले गए मैच के दौरान स्टेडियम में देखा गया था। इस दौरान उन्होंने बॉयफ्रेंड केएल राहुल के लिए स्टोरी भी लगाई थी। अथिया फिलहाल राहुल के साथ ऑस्ट्रेलिया में ही हैं और वहीं जन्मदिन मना रही हैं।

अथिया के जन्मदिन के मौके पर राहुल ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर पोस्ट कर उन्हें बधाई दी है। राहुल ने लिखा- जन्मदिन मुबारक हो अथिया। आप सब कुछ बेहतर बनाती हैं। राहुल ने साथ ही रोमांटिक तस्वीरें भी शेयर की हैं।

 

अथिया बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता सुनील शेट्टी की बेटी हैं। फिल्मी करियर की बात करें तो अथिया शेट्टी ने आठ साल में केवल पांच फिल्मों में काम किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरूआत साल 2015 में रिलीज हुई फिल्म ‘हीरो’ से की थी, जिनमें अभिनेत्री सूरज पंचोली के साथ नजर आई थीं। इसके बाद वह ‘मुबारकां’, ‘नवाबजादे’, ‘मोतीचूर चकनाचूर’ और ‘तड़प’ जैसी फिल्मों में काम कर चुकी हैं।

अथिया और केएल राहुल की लव स्टोरी की बात करें तो मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार दोनों की मुलाकात एक कॉमन फ्रेंड के जरिए हुई थी। हालांकि, तब उन्होंने इस बात को मीडिया में लीक नहीं होने दी कि दोनों एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। फिर दोनों ने जब सोशल मीडिया पर एक दूसरे को बर्थडे विश करना शुरू किया, तब उनके रिलेशनशिप में होने के कयास लगाए जाने लगे थे। 

2021 में जब केएल राहुल इंग्लैंड टेस्ट सीरीज खेलने के लिए रवाना हुए, तो अथिया भी उनके साथ गई थीं। हालांकि दोनों ने इस बात पर कोई बयान नहीं दिया था, लेकिन सोशल मीडिया पर दोनों की वायरल तस्वीरों ने बज बना दिया था। साल 2021 में अथिया के जन्मदिन के मौके पर केएल राहुल ने अपने रिश्ते को ऑफिशियल किया था। राहुल फिलहाल टी20 वर्ल्ड कप खेल रहे हैं। भारत को अपना अगला मैच जिम्बाब्वे के खिलाफ छह नवंबर को मेलबर्न में खेला जाएगा।



[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here