Home Breaking News NIT-IIIT Admission: सीएसएबी काउंसलिंग का अंतिम राउंड संपन्न, ये रही ओपनिंग एवं क्लोजिंग रैंक

NIT-IIIT Admission: सीएसएबी काउंसलिंग का अंतिम राउंड संपन्न, ये रही ओपनिंग एवं क्लोजिंग रैंक

0
NIT-IIIT Admission: सीएसएबी काउंसलिंग का अंतिम राउंड संपन्न, ये रही ओपनिंग एवं क्लोजिंग रैंक

[ad_1]

भारतीय सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान, ऊना।

भारतीय सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान, ऊना।
– फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

ख़बर सुनें

NIT-IIIT Admission CSAB Counselling: एनआईटी, ट्रिपल आईटी और जीएफटीआई के कॉलेजों की 8759 खाली सीटों के लिए सीएसएबी द्वारा स्पेशल राउंड काउंसलिंग दो चरणों में करवाई गई है। स्पेशल राउंड काउंसलिंग के अंतिम सीट आवंटन की ओपनिंग एवं क्लोजिंग रैंक सीएसएबी वेबसाइट पर जारी कर दी गई है।
आवंटन के बाद कॉलेज मिले विद्यार्थियों को नौ नवंबर तक आवंटित एनआईटी और ट्रिपल आईटी में फाइनल प्रवेश के लिए फिजिकल रिपोर्ट करना होगा, अन्यथा उनकी मिली सीट निरस्त हो जाएगी। 

698455 रैंक पर एनआईटी तो 87246 रैंक पर ट्रिपल आईटी

सीएसएबी स्पेशल काउंसलिंग के अंतिम एवं दूसरे राउंड सीट आवंटन के बाद जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार ओपन से 6,98,455  एआईआर के विद्यार्थी को जेंडर न्यूट्रल पूल से एनआईटी का आवंटन हुआ है जिसे एनआईटी सूरत में होम स्टेट कोटे से एमएससी केमिस्ट्री ब्रांच का आवंटन हुआ है। वहीं, फीमेल पूल से ओपेन में एनआईटी की क्लोजिंग रैंक 3,22,237 रही।

इस रैंक पर लड़की को एनआईटी जालंधर की टैक्सटाइल ब्रांच होम स्टेट कोटे से मिली। साथ ही ट्रिपल आईटी की ओपन से क्लोजिंग रैंक जेंडर न्यूट्रल पूल से 87,246 रही एवं फीमेल पूल से 1,11,689 रही, जिन्हें ट्रिपल आईटी मणिपुर की इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन ब्रांच मिली। इसके अतिरिक्त जीएफटीआई की ओपन से क्लोजिंग रैंक जेंडर न्यूट्रल पूल से 42,792 एवं फीमेल पूल से 2,28,621 रैंक रही। 
 

NIT-IIIT Admission: कंप्यूटर साइंस का क्रेज बरकरार

करिअर काउंसलिंग एक्सपर्ट अमित आहूजा ने बताया की हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी विद्यार्थियों में कंप्यूटर साइंस ब्रांच का क्रेज देखने को मिला। यहां तक की नार्थ ईस्ट के एनआईटी में भी विद्यार्थियों ने सीएस को अपनी प्राथमिकता में लिया और एनआईटी नगालैंड की सीएस की ओपन से जेंडर न्यूट्रल पूल में अदर स्टेट कोटे से 40,953 रैंक क्लोजिंग रही। साथ ही कंप्यूटर साइंस ब्रांच की ओपन से फीमेल पूल में क्लोजिंग रैंक अदर स्टेट कोटे से 52,015 रही, जिसे एनआईटी नगालैंड में कंप्यूटर साइंस ब्रांच मिली। 
 

विस्तार

NIT-IIIT Admission CSAB Counselling: एनआईटी, ट्रिपल आईटी और जीएफटीआई के कॉलेजों की 8759 खाली सीटों के लिए सीएसएबी द्वारा स्पेशल राउंड काउंसलिंग दो चरणों में करवाई गई है। स्पेशल राउंड काउंसलिंग के अंतिम सीट आवंटन की ओपनिंग एवं क्लोजिंग रैंक सीएसएबी वेबसाइट पर जारी कर दी गई है।

आवंटन के बाद कॉलेज मिले विद्यार्थियों को नौ नवंबर तक आवंटित एनआईटी और ट्रिपल आईटी में फाइनल प्रवेश के लिए फिजिकल रिपोर्ट करना होगा, अन्यथा उनकी मिली सीट निरस्त हो जाएगी। 



[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here