Home Sports NZ vs IRE T20I world cup Cricket Live Score: आयरलैंड ने जीता टॉस, न्यूजीलैंड करेगी पहले बल्लेबाजी

NZ vs IRE T20I world cup Cricket Live Score: आयरलैंड ने जीता टॉस, न्यूजीलैंड करेगी पहले बल्लेबाजी

0
NZ vs IRE T20I world cup Cricket Live Score: आयरलैंड ने जीता टॉस, न्यूजीलैंड करेगी पहले बल्लेबाजी

[ad_1]

नई दिल्ली. टी20 वर्ल्ड कप 2022 (T20 World Cup 2022) के 37वें मुकाबले में न्यूजीलैंड की भिड़ंत आयरलैंड के साथ है. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला एडिलेड ओवल ग्राउंड में खेला जा रहा है. इस रोमांचक मुकाबले में आयरलैंड के कप्तान एंडी बालबर्नी ने टॉस जीतकर न्यूजीलैंड को पहले बल्लेबाजी करने के लिए आमंत्रित किया है.

न्यूजीलैंड की टीम को अगर सेमीफाइनल मुकाबले में प्रवेश करना है तो उसे आयरलैंड के खिलाफ हार हाल में जीत हासिल करनी ही होगी. इसके अलावा उसे अपने रन औसत पर ध्यान रखना होगा. वहीं आयरलैंड की टीम के पास भी सेमीफाइनल में प्रवेश करने का मौका है. लेकिन टीम को यहां बड़े अंतर से जीत के साथ अन्य के परिणामों पर भी निर्भर रहना पड़ेगा.

यह भी पढ़ें- VIDEO: चहल ने मैच के हीरो राहुल और अर्शदीप से की मजेदार बातचीत, ऐसी थी जीत की रणनीति

36 मुकाबलों के बाद ग्रुप ए में न्यूजीलैंड की टीम दो जीत और एक मैच रद्द होने की वजह से पांच अंक (+2.233) अंक लेकर पहले स्थान पर स्थित है. वहीं आयरलैंड की टीम एक जीत और एक मैच रद्द होने की वजह से तीन अंक (-1.544) लेकर पांचवें स्थान पर काबिज है.

न्यूजीलैंड: फिन ऐलेन, डेवन कॉन्वे (विकेटकीपर), केन विलियमसन (कप्तान), ग्लेन फिलिप्स, डैरिल मिचेल जिमी नीशम, मिचेल सैंटनर, ईश सोढ़ी, टिम साउदी, लॉकी फर्ग्युसन और ट्रेंट बोल्ट.

आयरलैंड: ऐंडी बैलबर्नी (कप्तान), पॉल स्टर्लिंग, लॉर्कन टकर (विकेटकीपर), हैरी टेक्टर, कर्टिस कैम्फर, जॉर्ज डॉकरेल, गैरेथ डेलेनी, मार्क ऐडेर, फिन हैंड, बैरी मक्कार्थी और जॉश लिटिल.

अधिक पढ़ें …

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here