[ad_1]
हाइलाइट्स
कोहली ने टी20 इंटरनेशनल में सबसे अधिक रन बनाए हैं
पिछले दिनों अफगानिस्तान के खिलाफ लगाया था शतक
नई दिल्ली. विराट कोहली (Virat Kohli) पर कुछ महीने पहले सवाल उठ रहे थे. वे बड़ी पारी नहीं खेल पा रहे थे, लेकिन टी20 एशिया कप से उन्होंने बेहतरीन वापसी की. इस दौरान उन्होंने अफगानिस्तान के खिलाफ अपने टी20 इंटरनेशनल करियर का पहला शतक भी ठोका. अब वे टी20 वर्ल्ड कप में भी (T20 World Cup 2022) तूफान मचाए हुए हैं. वे अब तक 4 में से 3 मैच में अर्धशतक जड़े हैं. 220 की औसत से 220 रन बनाए हैं. इस कारण टीम का प्रदर्शन भी अच्छा रहा है. उसने 4 में से 3 मुकाबले जीते हैं और ग्रुप-2 के प्वाइंट टेबल में टॉप पर है. टीम सेमीफाइनल के करीब है. वह अपने अंतिम मुकाबले में 6 नवंबर को जिम्बाब्वे से भिड़ेगी.
विराट कोहली के लिए 5 नवंबर यानी कल का दिन खास है. वे 34 साल के होने जा रहे हैं. क्रिकेट के मैदान में उन्होंने कई बड़े रिकॉर्ड बनाए हैं. पिछले दिनों वर्ल्ड कप में पाकिस्तान के खिलाफ उन्होंने नाबाद 82 रन बनाकर टीम को रोमांचक जीत दिलाई थी. 19वें ओवर में तेज गेंदबाज हारिस रऊफ की 5वीं गेंद पर लगाया छक्का उनका छक्का लंबे समय तक फैंस को याद रहेगा. उन्होंने इसे अपनी बेस्ट पारियों में से एक बताया है. वे टी20 इंटरनेशनल में 71 शतक जड़ चुके हैं और इस मामले में सिर्फ सचिन तेंदुलकर से ही पीछे हैं. रन चेस के मामले में उनसे बेहतरीन रिकॉर्ड शायद ही किसी का होगा.
Babar Azam can only dream of playing shots like virat kohlipic.twitter.com/CAvzGsgiJV
— Kevin (@imkevin149) November 3, 2022
15 साल का इंतजार कर सकते हैं खत्म
भारत को 15 साल से टी20 वर्ल्ड कप के खिताब का इंतजार है. टीम ने एकमात्र बार 2007 में टाइटल जीता है. टूर्नामेंट के मौजूदा सीजन में कोहली जिस फॉर्म में चल रहे हैं, उससे उम्मीद की जा रही है वे हमारा इंतजार खत्म कर सकते हैं. उन्होंने अब तक 102 टेस्ट में 50 की औसत से 8074 रन बना चुके हैं. 27 शतक और 28 अर्धशतक लगा चुके हैं. नाबाद 254 रन की सबसे बड़ी पारी खेली है.
#KingKohliBirthdayCDP#ViratKohli
Pre b’day wishes king❤️@imVkohli pic.twitter.com/7c0gKCHZWT— Bala Evans18 (@BalaEvans) November 4, 2022
T20 World Cup Semis: ग्रुप-1 की तस्वीर साफ, जानिए भारत का सेमीफाइनल में किससे हो सकता है मुकाबला
वे 262 वनडे में 58 की औसत से 12344 रन बना चुके हैं. 43 शतक और 64 अर्धशतक जड़ा है. 183 रन बेस्ट स्कोर हैं. वहीं 113 टी20 इंटरनेशनल में 53 की औसत से 3932 रन बनाए हैं. उनके अधिक रन दुनिया का अन्य कोई बल्लेबाज नहीं बना सका है. एक शतक और 36 अर्धशतक जड़ा है. ओवरऑल टी20 की बात करें तो उन्होंने 358 मैच में 41 की औसत से 11250 रन बनाए हैं. 6 शतक और 84 अर्धशतक लगाया है. यानी 90 बार 50 से अधिक रन बनाए हैं. 354 छक्के लगाए हैं.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
Tags: T20 World Cup, T20 World Cup 2022, Team india, Virat Kohli
FIRST PUBLISHED : November 04, 2022, 18:13 IST
[ad_2]
Source link