Home Sports अफगानिस्तान की हार से दुखी हुए पूर्व कप्तान, अगर तैयारी शुरू नहीं की तो विश्व कप में भी…

अफगानिस्तान की हार से दुखी हुए पूर्व कप्तान, अगर तैयारी शुरू नहीं की तो विश्व कप में भी…

0
अफगानिस्तान की हार से दुखी हुए पूर्व कप्तान, अगर तैयारी शुरू नहीं की तो विश्व कप में भी…

[ad_1]

नई दिल्ली: टी20 विश्व कप 2022 (T20 World Cup 2022) के अपने पांचवे मुकाबले में अफगानिस्तान की टीम को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चार रनों से हार का सामना करना पड़ा है. उनके लिए यह टूर्नामेंट निराशाजनक रहा क्योंकि वह पांच में से एक भी मुकाबला अपने नाम नहीं कर पाए. टूर्नामेंट में निराशानजक प्रदर्शन के बाद अफगानिस्तान के पूर्व कप्तान असगर अफगान (Asghar Afghan) ने टीम को लेकर चिंता जाहिर की है. उन्होंने अफगानिस्तान को आगामी वनडे विश्व कप के लिए कड़ी मेहनत करने की सलाह दी है.

क्रिक्ट्रैकर पर बात करते हुए असगर अफगान ने कहा, ‘टी20 विश्व कप में अफगानिस्तान का सफर खत्म हो गया है, लेकिन मैं एक बात कहना चाहता हूं कि अब अफगानिस्तान के लिए आगामी वनडे विश्व कप के लिए क्वालिफिकेशन मैच है. जो कि बहुत महत्वपूर्ण है. मैं अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड से अनुरोध करता हूं कि वह योजना बनाए और उसपर काम करना शुरू करें.’

मोहम्मद नबी ने अफगानिस्तान की कप्तानी छोड़ी, टी20 वर्ल्ड कप में एक भी मैच जीत नहीं सकी अफगान टीम

उन्होंने आगे कहा ,’उन्हें 20-25 खिलाड़ियों या 70-80 खिलाड़ियों को चुनना चाहिए, लेकिन उन्हें हर एक सीरीज में 10 बदलाव नहीं करने चाहिए. अगर वह इसको लेकर योजना नहीं बनाएंगे तो वह आगामी एशिया कप और वनडे विश्व कप में अच्छा परफॉर्म नहीं कर पाएंगे. उनके पास तैयारी करने के लिए पर्याप्त समय है. लेकिन उन्हें भारत, श्रीलंका और पाकिस्तान जैसी बड़ी टीमों से भिड़ने के लिए योजना बनानी होगी.’

बता दें अफगानिस्तान की टीम इस साल एशिया कप 2022 में भी कमाल नहीं कर सकी थी. उन्हें वहां भी सभी मुकाबलों में हार मिली थी. वहीं टी20 विश्व कप में वह एक भी मैच नहीं जीत सके. इस हार के बाद ही अफगानिस्तान टीम के कप्तान मोहम्मद नबी ने भी कप्तानी पद से इस्तीफा दे दिया है. उन्होंने इसकी जानकारी ट्विटर पर पोस्ट के जरिए दी है.

Tags: Afghanistan, Asghar Afghan, Icc T20 world cup, Mohammad Nabi, T20 World Cup, T20 World Cup 2022

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here