[ad_1]
नई दिल्ली. टीम इंडिया के सुपरस्टार बल्लेबाज विराट कोहली 5 नवंबर को 34 साल के हो गए, लेकिन मौजूदा दौर के महान क्रिकेटर के लिए जन्मदिन की शुभकामनाएं एक दिन पहले ही आने लगी. दाएं हाथ के बल्लेबाज मौजूदा टी20 विश्व कप 2022 में जोरदार लय में हैं और आगे भी वे अपनी अच्छी फॉर्म को जारी रखना चाहेंगे.
इस बीच, पाकिस्तान के तेज गेंदबाज शाहनवाज दहानी ने ‘ग्रेट ऑफ ऑल टाइम’ (GOAT) को अपनी शुभकामनाएं भेजने के लिए अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट का सहारा लिया. गेंदबाज ने कबूल किया कि वह 5 नवंबर (कोहली का जन्मदिन) का इंतजार नहीं कर सकता और एडवांस में ही ट्वीट के जरिए उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं.
Happy Birthday Virat Kohli: सचिन तेंदुलकर के 5 बड़े रिकॉर्ड जो विराट कोहली तोड़ चुके हैं
दहानी ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर लिखा, ‘क्रिकेट को सबसे खूबसूरत बनाने वाले कलाकार को शुभकामना देने के लिए बस 5 नवंबर का इंतजार नहीं कर सकता था. जन्मदिन मुबारक हो विराट कोहली #GOAT. अपने दिन का आनंद लें भाई और दुनिया का मनोरंजन करते रहें.’

भारत और पाकिस्तान दोनों 6 नवंबर (रविवार) को टी20 विश्व कप का अपना अंतिम ग्रुप-स्टेज मुकाबला खेलेंगे. जहां टीम इंडिया अपने अंतिम गेम में जिम्बाब्वे से भिड़ेगी, वहीं मेन इन ग्रीन अपने आखिरी ग्रुप-स्टेज मुकाबले में बांग्लादेश से भिड़ेगी.
भारत इस समय अंक तालिका में शीर्ष पर है और अगर वह अपने आखिरी मैच में जिम्बाब्वे को हराता है तो वहीं रहेगा. हालांकि, अगर वे हार जाते हैं, तो उनके लिए यह जरूरी होगा कि नीदरलैंड अपना मैच दक्षिण अफ्रीका से जीत जाए या बांग्लादेश पाकिस्तान को उस बड़े अंतर के साथ हराए, ताकि उसका नेट रन रेट भारत से ज्यादा ना हो.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
Tags: Team india, Virat Kohli
FIRST PUBLISHED : November 05, 2022, 08:48 IST
[ad_2]
Source link