Home Sports ‘क्या विराट कोहली क्रिकेट के GOAT हैं?’ जानें बर्थडे ब्वॉय ने Most-Googled सवाल का क्या जवाब दिया

‘क्या विराट कोहली क्रिकेट के GOAT हैं?’ जानें बर्थडे ब्वॉय ने Most-Googled सवाल का क्या जवाब दिया

0
‘क्या विराट कोहली क्रिकेट के GOAT हैं?’ जानें बर्थडे ब्वॉय ने Most-Googled सवाल का क्या जवाब दिया

[ad_1]

हाइलाइट्स

पूर्व भारतीय कप्तान विराट कोहली आज अपना 34वां जन्मदिन मना रहे
क्या विराट कोहली ऑल टाइम ग्रेट हैं? जानिए पूर्व भारतीय कप्तान का जवाब

नई दिल्ली. विराट कोहली की आज गिनती दुनिया के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाजों में होती है. खेल के कई पूर्व दिग्गज उन्हें व्हाइट बॉल क्रिकेट में ऑल टाइम ग्रेट बल्लेबाजों की फेहरिस्त में सबसे ऊपर रखते हैं. फैंस की नजर में तो कोहली GOAT यानी ग्रेटेस्ट ऑफ ऑल टाइम हैं ही. लेकिन, खुद विराट खुद को क्रिकेट का GOAT मानते हैं? टी20 विश्व कप के ऑफिशियल ब्रॉडकास्टर स्टार स्पोर्ट्स ने कोहली के 34वें जन्मदिन के मौके पर एक खास वीडियो शेयर किया है. इसमें कोहली ने अपने बारे में गूगल पर सबसे ज्यादा सर्च किए जाने वाले सवालों के मजेदार जवाब दिए हैं.

कोहली से जुड़े इस वीडियो की शुरुआत ही इस सवाल से होती है कि क्या विराट खुद को क्रिकेट का GOAT मानते हैं? कोहली ने बड़ी विनम्रता से इसका जवाब ना में दिया. उन्होंने कहा कि मुझे नहीं लगता कि मैं खुद को क्रिकेट का सर्वकालिक महान खिलाड़ी मानूंगा. इस श्रेणी में सिर्फ दो ही खिलाड़ी क्वालिफाई कर सकते हैं. वो हैं, सचिन तेंदुलकर और सर विवियन रिचर्ड्स.

बता दें कि वनडे क्रिकेट में सबसे अधिक रन का रिकॉर्ड तेंदुलकर के नाम ही है. उन्होंने वनडे में 49 शतक ठोके हैं और वो 18,426 रन बना चुके हैं जबकि विराट के 12334 रन हैं, जो एक्टिव क्रिकेटर में सबसे ज्यादा हैं.

जानिए इस वीडियो में उनसे और क्या सवाल पूछे गए.

सवाल: विराट कोहली का ऑस्ट्रेलिया में सबसे पसंदीदा मैदान कौन सा है?
जवाब: मेरा पसंदीदा मैदान एडिलेड ओवल. पहले दिन से ही इस मैदान से मेरा खास कनेक्शन सा है. मैं यहां खेलते वक्त अच्छा महसूस करता हूं. मेरा पहला टेस्ट शतक यहीं आया था.

सवाल: आपका पसंदीदा डेजर्ट क्या है?
जवाब: मालवा पुडिंग. मुझे जहीर खान ने पहली बार दक्षिण अफ्रीका के जोहानिसबर्ग में खिलाया था. वहीं, फेवरेट डेसी डेजर्ट गाजर का हलवा है. वो भी खोया वाला. हम घर पर भी रागी का हलवा बनाते हैं, भूने हुए अखरोट के साथ. उसे आप लोग भी कभी बनाइएगा.

IND vs ZIM: आखिरी बाजी..जीत या हार तय करेगी भारत के सेमीफाइनल की राह, जिम्बाब्वे चुनौती देने को तैयार

VIDEO: विराट कोहली ने ‘संकटमोचक’ के साथ काटा बर्थडे केक, जानें टीम इंडिया ने कैसे मनाया पूर्व कप्तान का जन्मदिन

सवाल: आपका वजन और हाइट कितनी है?
जवाब: मेरी हाइट शायद 5 फीट 11 इंच है. वजन होगा 74.5 किलो.

34 साल की उम्र में भी कोहली की फिटनेस जबरदस्त है. वो बतौर बल्लेबाज, फील्डर साथी खिलाड़ियों के लिए प्रेरणास्तोत्र हैं.

Tags: Sachin tendulkar, T20 World Cup, T20 World Cup 2022, Team india, Virat Kohli



[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here