Home Sports टी20 वर्ल्ड कप के बीच क्रिकेटर गया जेल, आईपीएल में भी कर चुका है कमाल

टी20 वर्ल्ड कप के बीच क्रिकेटर गया जेल, आईपीएल में भी कर चुका है कमाल

0
टी20 वर्ल्ड कप के बीच क्रिकेटर गया जेल, आईपीएल में भी कर चुका है कमाल

[ad_1]

हाइलाइट्स

संदीप लामिछाने पर सितंबर में लग था रेप का आरोप.
संदीप लामिछाने को कोर्ट ने न्यायिक हिरासत में रखने का फैसला किया.

नई दिल्ली. एक तरफ टी20 वर्ल्ड की गूंज दुनियाभर में सुनाई दे रही है. वहीं, दूसरी तरफ नेपाल क्रिकेट टीम के स्टार क्रिकेटर संदीप लामिछाने (Sandeep Lamichhane) को रेप के आरोप में न्यायिक हिरासत मे भेज दिया गया है. संदीप के ऊपर कैरेबियाई प्रीमियर लीग (CPL) के दौरान एक नाबालिग लड़की से रेप का आरोप लगाया गया था. जिसके बाद वह कई दिनों तक पुलिस की पहुंच से दूर रहे.

6 अक्टूबर को नेपाल के पूर्व कप्तान को पुलिस द्वारा त्रिभुवन एयरपोर्ट से हिरासत में लिया गया. नेपाल क्रिकेट संघ ने लामिछाने का वारंट जारी होने के बाद ही उन्हें निलंबित कर दिया था. वहीं, अब नेपाल कोर्ट ने आखिरी फैसले तक लामिछाने को न्यायिक हिरासत में रखने का फैसला किया है. न्यायाधीस माधव प्रसाद घिमिरे के आदेश के बाद लामिछाने को सेंट्रल जेल ले जाया गया है. कोर्ट के मुताबिक 23 नवंबर को इस मामले पर सुनवाई होगी. संदीप लामिछाने इंडियन प्रीमियर लीग में दिल्ली कैपिटल्स की तरफ से अपना योगदान दे चुके हैं.

अदालत ने देखे कई सबूत

अदालत ने इस घटना की कार्यवाही में होटल के सीसीटीवी सहित कई सबूत देखे हैं. जिसमें पीड़िता की मेडिकल रिपोर्ट, स्नैपचैट पर दोनों के संदेशों का आदान-प्रदान और होटल के कर्मचारी का बयान शामिल हैं. सीसीटीवी फुटेज में पीड़िता और संदीप लामिछाने को होटल से बाहर आते देखा गया है.

अर्शदीप के जिगरी यार ने सोशल मीडिया पर उड़ा दी खिल्ली, स्टोरी पर दिया अनोखा रिएक्शन

6 सितंबर को लामिछाने पर लगा था आरोप

नेपाल के पूर्व कप्तान पर 6 सितंबर को पीड़िता ने अपने भाई के साथ पुलिस स्टेशन में संदीप लामिछाने के खिलाफ रेप का आरोप लगाया था. पीड़िता द्वारा बताया गया कि उसके साथ 2 अगस्त को काठमांडू के एक होटल में रेप किया गया और विरोध करने पर पीटा भी गया. हालांकि, कोर्ट में बताया गया कि लड़की नाबालिग नहीं है बल्कि 19 वर्ष की है. लेकिन इस बात का कोई सबूत नहीं है. दस्तावेजों को देखते हुए लड़की की उम्र 17 साल है.

Tags: Delhi Capitals, IPL, Nepal, T20 World Cup 2022

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here