Home Sports विराट कोहली को बर्थडे पर दिया स्पेशल ट्रिब्यूट, 5000 गेंदों का किया इस्तेमाल

विराट कोहली को बर्थडे पर दिया स्पेशल ट्रिब्यूट, 5000 गेंदों का किया इस्तेमाल

0
विराट कोहली को बर्थडे पर दिया स्पेशल ट्रिब्यूट, 5000 गेंदों का किया इस्तेमाल

[ad_1]

मुंबई. विराट कोहली (Virat Kohli) के हजारों फैंस ने उन्हें 34वें बर्थडे पर खास अंदाज में ट्रिब्यूट दिया. शनिवार को मुंबई के कार्टर रोड एम्फीथिएटर में 5 हजार लाल गेंदों का उपयोग करके पूर्व भारतीय कप्तान की कलाकृति बनाई गई. फैंस इसके लिए सुबह 8 बजे से जुटना शुरू हो गए थे. 9 घंटे तक चले कार्यक्रम में कोहली के चेहरे का 20 फीट गुणा 20 फीट का विशेष चित्र तैयार किया गया. इसमें कलाकार गुरसीत सिंह में शामिल हुए. इस दौरान विराट कोहली के बचपन के कोच राजकुमार शर्मा भी मौजूद थे.

राजकुमार शर्मा ने कहा, यह प्रयास अद्भुत और रचनात्मक है. उन्हें इतना प्यार मिलते देखकर मैं खुद को भी गौरवान्वित महसूस कर रहा हूं. कार्यक्रम में प्यूमा के मैनेजिंग डायरेक्टर (भारत और दक्षिण पूर्व एशिया) अभिषेक गांगुली ने कहा कि विराट कोहली मॉर्डन-डे क्रिकेट के दिग्गज हैं और वे फैंस के दिल में एक विशेष स्थान रखते हैं. वे खेल से जुड़े प्रोफेशनल्स के लिए भी एक प्रेरणा की तरह हैं. कार्यक्रम में 94 वर्षीय स्प्रिंटर भगवानी देवी, फुटबॉलर ग्लेन मार्टिंस, अनवर अली, क्रिकेटर अनुज रावत और तैराक श्रीहरि शामिल थे. कोहली के फैन बॉलीवुड अभिनेता ईशान खट्टर भी इस जश्न में शामिल हुए.

कोहली ने ऑस्ट्रेलिया में टी20 वर्ल्ड कप में अब तक बेहतरीन खेल दिखाया है. वे अब तक 4 मैचों में 3 अर्धशतक सहित 220 रन बना चुके हैं. उनसे अधिक अब तक अन्य कोई भारतीय बल्लेबाज नहीं बना सका है. वहीं टीम इंडिया ने 4 में से 3 मैच जीतकर सेमीफाइनल में जगह लगभग पक्की कर ली है. टीम ग्रुप राउंड के अपने अंतिम मुकाबले में कल जिम्बाब्वे के खिलाफ उतरेगी.

Tags: Team india, Virat Kohli

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here