Home Breaking News Amar Ujala Top News: पीएम मोदी आज पंजाब-हिमाचल के दौरे पर, UGC नेट परीक्षा परिणाम होगा जारी, पढ़ें अहम खबरें

Amar Ujala Top News: पीएम मोदी आज पंजाब-हिमाचल के दौरे पर, UGC नेट परीक्षा परिणाम होगा जारी, पढ़ें अहम खबरें

0
Amar Ujala Top News: पीएम मोदी आज पंजाब-हिमाचल के दौरे पर, UGC नेट परीक्षा परिणाम होगा जारी, पढ़ें अहम खबरें

[ad_1]

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज पंजाब और हिमाचल प्रदेश के दौरे पर हैं। पीएम मोदी पहले पंजाब के डेरा ब्यास के बाबा गुरिंदर सिंह से मुलाकात करेंगे। इस दौरान उनके दौरे को लेकर राज्य भर में सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद कर दी गई है। इसके बाद हिमाचल प्रदेश के सुंदरनगर और सोलन में जनसभाओं को संबोधित करेंगे। वहीं, यूजीसी-नेट परीक्षा की उत्तर कुंजी जारी करने के बाद राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी आज परिणाम जारी करेगी। परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवार अपना परिणाम एनटीए की वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in या ntaresults.nic.in पर देख सकते हैं। यह जानकारी यूजीसी नेट के चेयरमैन एम जगदीश कुमार ने दी है। साथ ही देशभर की डीम्ड-टू-बी यूनिवर्सिटी में भी अब स्नातक और स्नातकोत्तर में दाखिले राष्ट्रीय प्रवेश परीक्षा की मेरिट से होंगे। सेंट्रल यूनिवर्सिटी के जैसे नियम अब डीम्ड यूनिवर्सिटी में भी लागू होंगे। पार्लियामेंट एक्ट के तहत ही दाखिला, शिक्षक व कर्मियों की भर्ती में आरक्षण नियम लागू होंगे। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर…

पीएम मोदी आज पंजाब और हिमाचल प्रदेश के दौरे पर

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज डेरा ब्यास के बाबा गुरिंदर सिंह से मुलाकात करेंगे। इस दौरान उनके दौरे को लेकर राज्य भर में सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद कर दी गई है। किसान नेताओं के विरोध को देखते हुए डेरा ब्यास और उससे लगते इलाकों में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है। पिछली बार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सुरक्षा में चूक होने पर पंजाब सरकार सवालों के घेरे में आ गई थी। लिहाजा इस बार उनकी सुरक्षा में किसी भी तरह की ढील नहीं बरती जा रही है। डेरा ब्यास के बाद वह हिमाचल प्रदेश के सुंदरनगर और सोलन में चुनावी रैलियों को संबोधित करेंगे।   पढ़ें पूरी खबर…

एनटीए आज जारी करेगा यूजीसी नेट परीक्षा का परिणाम

यूजीसी-नेट परीक्षा की उत्तर कुंजी जारी करने के बाद राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी ( National Testing Agency) आज परिणाम जारी करेगी। परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवार अपना परिणाम एनटीए की वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in या ntaresults.nic.in पर देख सकते हैं। यह जानकारी यूजीसी नेट के चेयरमैन एम जगदीश कुमार ने दी है।    पढ़ें पूरी खबर…

सेंट्रल यूनिवर्सिटी के नियम अब डीम्ड में भी होंगे लागू

देशभर की डीम्ड-टू-बी यूनिवर्सिटी में भी अब स्नातक और स्नातकोत्तर में दाखिले राष्ट्रीय प्रवेश परीक्षा की मेरिट से होंगे। सेंट्रल यूनिवर्सिटी के जैसे नियम अब डीम्ड यूनिवर्सिटी में भी चलेंगे। पार्लियामेंट एक्ट के तहत ही दाखिला, शिक्षक व कर्मियों की भर्ती में आरक्षण नियम लागू होंगे। फीस के मामले में पारदर्शिता बरती जाएगी। इसका प्रयोग व्यावसायिक और लाभ के लिए नहीं किया जाएगा। आर्थिक रूप से कमजोर व सामाजिक रूप से पिछड़े वर्गों के लिए स्कॉलरशिप व कुछ सीटों पर दाखिले का प्रावधान करना होगा।    पढ़ें पूरी खबर…

शिवसेना नेता की हत्या: हिंदू संगठनों का आज पंजाब बंद

शिव नेता सुधीर सूरी की पुलिस की मौजूदगी में दिन-दहाड़े बाजार में हत्या होने से सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं। घटना से माहौल तनावपूर्ण हो गया है। गुस्साए लोगों ने कई जगह तोड़फोड़ की। पुलिस ने राज्य के हिंदू नेताओं और धार्मिक स्थलों की सुरक्षा बढ़ा दी है। हिंदू संगठनों ने शनिवार को पंजाब बंद का आह्वान किया है।    पढ़ें पूरी खबर…



[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here