[ad_1]

उपचुनाव
– फोटो : अमर उजाला
ख़बर सुनें
विस्तार
हिमाचल प्रदेश और गुजरात में विधानसभा चुनाव के शोरगुल के बीच चुनाव आयोग ने पांच राज्यों की पांच विधानसभा और एक लोकसभा सीट पर उपचुनाव की तिथियों का भी एलान कर दिया। इन सीटों पर पांच दिसंबर को मतदान होगा, जबकि आठ दिसंबर को हिमाचल और गुजरात चुनाव के साथ इन सीटों के भी नतीजे आएंगे।
जिन पांच राज्यों की विधानसभा सीटों पर चुनाव का एलान किया गया है, उनमें ओडिशा की पदमपुर सीट, राजस्थान के सरदारशहर, बिहार की कुरहनी, छत्तीसगढ़ के भानुप्रतापपुर, उत्तर प्रदेश की रामपुर सीट शामिल हैं। इसके अलावा जिस संसदीय सीट पर उपचुनाव होने हैं, वह है उत्तर प्रदेश की मैनपुरी सीट, जो सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव के निधन के बाद खाली हुई है।
इन सीटों पर मौजूदा समीकरण क्या हैं? कौन सी पार्टी का प्रभाव ज्यादा है और पिछले चुनाव में क्या हुआ था? आइए जानते हैं…
[ad_2]
Source link