Home Breaking News Pakistan: राष्ट्रपति आरिफ अल्वी ने जाना इमरान खान की सेहत का हाल, सरकार के साथ मध्यस्थता की पेशकश भी की

Pakistan: राष्ट्रपति आरिफ अल्वी ने जाना इमरान खान की सेहत का हाल, सरकार के साथ मध्यस्थता की पेशकश भी की

0
Pakistan: राष्ट्रपति आरिफ अल्वी ने जाना इमरान खान की सेहत का हाल, सरकार के साथ मध्यस्थता की पेशकश भी की

[ad_1]

शहबाज शरीफ, आरिफ अल्वी, इमरान खान

शहबाज शरीफ, आरिफ अल्वी, इमरान खान
– फोटो : अमर उजाला

ख़बर सुनें

पाकिस्तान के राष्ट्रपति आरिफ अल्वी ने इमरान खान की पीटीआई और प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ के बीच मुद्दों पर आम सहमति बनाने के लिए ‘मध्यस्थता’ की पेशकश की है। आरिफ अल्वी ने इमरान खान के स्वास्थ्य का हाल जानने के बाद यह बात कही। स्थानीय मीडिया ने रविवार को यह जानकारी दी। 
 

लॉन्ग मार्च के दौरान इमरान खान पर हुआ था हमला
पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान और उनके समर्थकों को इसी सप्ताह तब गोली मार दी गई थी, जब वह पंजाब प्रांत के वजीराबाद इलाके से इस्लामाबाद के लिए लॉन्ग मार्च निकाल रहे थे। दो बंदूकधारियों ने जिस वक्त उन पर यह हमला किया, उस समय वह एक कंटेनर ट्रक पर थे। 

 

राष्ट्रपति अल्वी ने पीटीआई प्रमुख के साथ बिताए तीन घंटे
देश के एक प्रमुख अखबार की रिपोर्ट के मुताबिक, राष्ट्रपति अल्वी और उनकी पत्नी बेगम समीना ने शनिवार को लाहौर के शौकत खानम मेमोरियल कैंसर अस्पताल का दौरा किया और खान के स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली। वह खान के साथ करीब तीन घंटे तक रहे। रिपोर्ट के मुताबिक, अल्वी और उनकी पत्नी ने उनके स्वास्थ्य के शीघ्र होने की कामना की। 
 

सरकार के साथ मुद्दों पर मध्यस्थता की पेशकश
इस दौरान अल्वी और खान ने देश की गंभीर राजनीतिक और आर्थिक स्थिति को लेकर एक-दूसरे से विचार साझा किए। रिपोर्ट में कहा गया है कि बातचीत के दौरान खान की पीटीआई ताल्लुक रखने वाले 73 वर्षीय अल्वी ने प्रमुख मुद्दों पर आम सहमति बनाने के लिए दोनों पक्षों के बीच मध्यस्थता करने के लिए अपनी व्यक्तिगत क्षमता में सेवा देने की पेशकश की। 

 

लोकतांत्रिक साधनों के दायरे में मुद्दों का समाधान ढूंढें : अल्वी
एक अन्य प्रमुख अखबार की रिपोर्ट में कहा गया है कि राष्ट्रपति ने इस बात को दोहराया कि सभी पक्षों को अपने राजनीतिक उद्देश्यों को आगे बढ़ाना चाहिए और चर्चा व विचार-विमर्श के साथ लोकतांत्रिक साधनों के दायरे में मुद्दों का समाधान खोजना चाहिए।  

 

FIR दर्ज करने के मामले में गतिरोध गहराया
पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की हत्या की साजिश के संबंध में प्राथमिकी दर्ज करने को लेकर गतिरोध गहराता जा रहा है। पूर्व प्रधानमंत्री की पार्टी ने पुलिस पर शिकायत दर्ज करने में आनाकानी का आरोप लगाया। वहीं, पुलिस ने ऐसी किसी भी अर्जी मिलने से इनकार कर दिया। इस बीच इमरान खान के रिश्तेदार और वकील हसन नियाजी ने कहा कि उन्होंने पुलिस थाने में अर्जी दी थी, लेकिन पुलिस कर्मियों ने उन्हें इसकी कोई रसीद नहीं दी।

विस्तार

पाकिस्तान के राष्ट्रपति आरिफ अल्वी ने इमरान खान की पीटीआई और प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ के बीच मुद्दों पर आम सहमति बनाने के लिए ‘मध्यस्थता’ की पेशकश की है। आरिफ अल्वी ने इमरान खान के स्वास्थ्य का हाल जानने के बाद यह बात कही। स्थानीय मीडिया ने रविवार को यह जानकारी दी। 

 



[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here