Home Sports VIDEO: विराट कोहली को ऑस्ट्रेलिया में खेलना क्यों है पसंद? खुद बताई वजह

VIDEO: विराट कोहली को ऑस्ट्रेलिया में खेलना क्यों है पसंद? खुद बताई वजह

0
VIDEO: विराट कोहली को ऑस्ट्रेलिया में खेलना क्यों है पसंद? खुद बताई वजह

[ad_1]

हाइलाइट्स

विराट कोहली को ऑस्ट्रेलिया में खेलना पसंद
एडिलेड में जड़ा था अपना पहला टेस्ट शतक
टी20 विश्व कप में शानदार फॉर्म में हैं कोहली

नई दिल्ली: भारतीय टीम के अनुभवी बल्लेबाज विराट कोहली (Virat Kohli)  टी विश्व कप में शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं. लंबे समय से खराब फॉर्म से जूझने के बाद कोहली टीम इंडिया (Team India) के लिए लगातार मैच जिताऊ पारी खेल रहे हैं. ऑस्ट्रेलिया में चल रहे इस टूर्नामेंट में कोहली ने  चार मुकाबलों में तीन बेहतरीन अर्धशतक जड़ा है. इस बीच उन्होंने ऑस्ट्रेलिया में अपनी बेहतरीन जर्नी का खुलासा किया है और ऑस्ट्रेलिया की धरती को अपना घर जैसा बताया है.

बीसीसीआई द्वारा शेयर किए गए एक वीडियो में विराट कोहली से जब पूछा गया कि आपको ऑस्ट्रेलिया में खेलना कैसा लगता है? तो उन्होंने इसका जवाब देते हुए कहा, ‘जब मैं यहां आता हूं तो कुछ भी पराया नहीं लगता है. एक बात जो मैंने देखी है कि अगर आप यहां परफॉर्म करते हो तो आपको ना केवल फैंस बल्कि ऑस्ट्रेलिया के लोगों से भी सम्मान मिलता है. जब मैं कही बाहर जाता हूं तो यहां के लोग मुझसे जिस तरह से बात करते हैं उससे मुझे बहुत खुशी होती है. यहां पर बिलकुल घर जैसा लगता है.’

VIDEO: अर्शदीप की कहर बरपाती गेंदबाजी का खुला राज, पठान के वीडियो से सीखा है हुनर

उन्होंने आगे कहा , ‘जब मुझे पता चला था कि वर्ल्ड कप ऑस्ट्रेलिया में है तो मैं बहुत खुश हुआ था. मुझे पता था कि अच्छे क्रिकेटिंग शॉट अहम होंगे. मैं ये भी जानता था कि ऑस्ट्रेलिया में खेलने का अनुभव और टीम की जागरूकता काम आएगी. नेट्स के पीछे से आने के बाद मुझे सच में घर जैसा महसूस होता है.’

बता दें कि विराट कोहली ने ऑस्ट्रेलिया की धरती पर ही 2012 में अपने टेस्ट करियर का पहला शतक जड़ा था. उन्होंने एडिलेड में यह साहसिक कारनामा किया था. यही नहीं दो साल बाद उन्होंने इसी मैदान पर साल 2014 में फिर से दो शतक जड़े. टी20 विश्व कप भी ऑस्ट्रेलिया में खेला जा रहा है और विराट कोहली जबरदस्त फॉर्म में हैं. वह रविवार को जिम्बाब्वे के खिलाफ मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड में खेलते नजर आएंगे.

Tags: Australia, Icc T20 world cup, T20 World Cup, T20 World Cup 2022, Team india, Virat Kohli, Virat Kohli Record



[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here