[ad_1]
एडिलेड. नीदरलैंड ने रविवार को टी20 विश्व कप के सुपर-12 मुकाबले में बड़ा उलटफेर करते हुए दक्षिण अफ्रीका को 13 रन से हरा दिया. इसके साथ ही अफ्रीका की टीम का सेमीफाइनल में जाने का सपना टूट गया. दक्षिण अफ्रीका के कप्तान तेम्बा बावुमा हार से निराश नजर आए. उन्होंने कहा, “इस हार को निगल पाना मुश्किल है. हमें प्लेऑफ में जगह बनाने के लिए एक इकाई के रूप में खुद पर भरोसा था. दुर्भाग्य से हमारे लिए, हम ऐसा नहीं कर सके. विरोधी टीम का टॉस जीतना और गेंदबाजी करना, हमारे पक्ष में नहीं गया. हमने जरूरी समय पर विकेट गंवाए. उन्होंने हमारी तुलना में मैदान का बेहतर इस्तेमाल किया.’
नीदरलैंड्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 4 विकेट खोकर 158 रन बनाए थे. लक्ष्य का पीछा करने उतरी दक्षिण अफ्रीका की टीम तय ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 145 रन ही बना सकी और इस तरह से उसके टी20 वर्ल्ड कप का अभियान यहीं खत्म हो गया.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
FIRST PUBLISHED : November 06, 2022, 09:58 IST
[ad_2]
Source link