[ad_1]
कन्नड़ सिनेमा में बनी ‘केजीएफ’ के दो पार्ट आ चुके हैं और दोनों को दर्शकों का बेशुमार प्यार मिला। पहला पार्ट साल 2018 में रिलीज हुआ, जो खूब पसंद किया गया। लेकिन 2022 में रिलीज हुए दूसरे पार्ट ने तो बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया था। ‘केजीएफ चैप्टर 2’ ने बॉक्स ऑफिस पर लगभग 1250 करोड़ की धांसू कमाई की थी और अब फैंस फिल्म के तीसरे पार्ट का इंतजार कर रहे हैं। अब तक ‘केजीएफ 3’ को लेकर कई तरह की खबरें सामने आ चुकी हैं लेकिन अब फिल्म के अभिनेता और रॉकी भाई के नाम से मशहूर हुए यश ने बताया है कि ‘केजीएफ’ का तीसरा पार्ट कब आएगा?
बता दें कि इससे पहले ‘केजीएफ’ के निर्देशक प्रशांत नील का भी एक इंटरव्यू सामने आया था, जिसमें उन्होंने फिल्म के तीसरे पार्ट पर खुलकर बात की थी। उन्होंने बताया था कि केजीएफ 3 के बनने के संभावना पूरी है। यह जरूरत के हिसाब से भी होगा। फिल्म के दोनों पार्ट और इनके किरदारों को दर्शकों ने खूब प्यार दिया। इसी वजह से हम इसे आगे लेकर जाएंगे। लेकिन अभी यह कब होगा? यह नहीं पता। लेकिन यह तो साफ है कि इसे आगे बढ़ाएंगे जरूर।
[ad_2]
Source link