[ad_1]
हाइलाइट्स
पाकिस्तान की टीम पहुंची टी20 विश्व कप सेमीफाइनल में
शाहीन अफरीदी ने किया करियर का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन
नई दिल्ली. आईसीसी टी20 विश्व कप सेमीफाइनल की टीम को नाम पर फैसला हो चुका है. पाकिस्तान की टीम ने आखिरी वक्त पर किस्मत से सहारे अंतिम चार में जगह बनाई. बांग्लादेश के खिलाफ खेले गए आखिरी लीग मैच में पाकिस्तान की टीम को जीत की जरूरत थी और स्टार गेंदबाज शाहीन शाह अफरीदी ने करियर का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कर दिखाया. पाकिस्तान के सामने बांग्लादेश की टीम 8 विकेट पर 127 रन का स्कोर खड़ा कर पाई. जवाब में 18.1 ओवर में 5 विकेट गंवाकर टीम ने जीत का लक्ष्य हासिल किया और सेमीफाइनल का टिकट पक्का किया.
रविवार 6 नवंबर की सुबह पाकिस्तान के लिए बेहद अहम माना जा रहा था. टीम को अपने प्रदर्शन से ज्यादा किस्मत की मेहबानी की जरूरत थी. साउथ अफ्रीका की टीम को नीदरलैंड्स के खिलाफ उलटफेर का शिकार होना पड़ा और पाकिस्तान की किस्मत खुल गई. बांग्लादेश को पाकिस्तान ने हराया और सेमीफाइनल में जगह बनाने में टीम ने कामयाबी पाई. टीम की जीत में चोट से वापसी कर रहे शाहीन की अहम भूमिका रही.
शाहीन ने किया करियर बेस्ट प्रदर्शन
पाकिस्तान के स्टार गेंदबाज शाहीन शाह चोट के बाद वापसी करते हुए लय में नजर नहीं आ रहे थे. भारत और जिम्बाब्वे के खिलाफ टीम के लिए कुछ खास नहीं कर पाने वाले इस खिलाड़ी ने पहले साउथ अफ्रीका और फिर अब बांग्लादेश के खिलाफ अपने प्रदर्शन को बेहतर किया. 3 नवंबर को 14 रन देकर 3 विकेट हासिल किया था. अब शाहीन ने 4 ओवर में 22 रन देकर 4 विकेट चटकाया है.
शाहीन का इस विश्व कप में प्रदर्शन
भारत के खिलाफ 4 ओवर में 34 रन देने के बाद शाहीन को एक भी विकेट नहीं मिला था. वहीं जिम्बाब्वे के खिलाफ भी 29 रन खर्च करने के बाद खाता खाली रहा था. नीदरलैंड्स के खिलाफ शाहीन को 1 विकेट मिला था. साउथ अफ्रीका के खिलाफ पहले उन्होंने 3 और अब बांग्लादेश के खिलाफ 4 विकेट लेकर फॉर्म में वापसी का संकेत दिया है.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
Tags: India Vs Pakistan, Shaheen Shah Afridi, T20 World Cup, T20 World Cup 2022
FIRST PUBLISHED : November 06, 2022, 17:34 IST
[ad_2]
Source link