Home Sports 20 WC 2022: रोहित शर्मा ने नहीं खेली बड़ी पारी फिर भी जीता फैंस का दिल, वीडियो हो रहा वायरल

20 WC 2022: रोहित शर्मा ने नहीं खेली बड़ी पारी फिर भी जीता फैंस का दिल, वीडियो हो रहा वायरल

0
20 WC 2022: रोहित शर्मा ने नहीं खेली बड़ी पारी फिर भी जीता फैंस का दिल, वीडियो हो रहा वायरल

[ad_1]

हाइलाइट्स

टीम इंडिया ने जिम्बाब्वे को 71 रनों से दी मात.
टीम इंडिया इंग्लैंड के खिलाफ खेलेगी सेमीफाइनल.

नई दिल्ली. टी20 वर्ल्ड कप में भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) बल्ले से कुछ खास करने में कामयाब नहीं हो सके. उन्होंने केवल एक ही मैच में अर्धशतकीय पारी खेली. रविवार को जिम्बाब्वे के खिलाफ (India vs Zimbabwe) भी हिटमैन अपनी पारी को बड़े स्कोर में तब्दील करने में कामयाब नहीं हो सके. लेकिन इसके बावजूद उन्होंने मैदान में एक दिल जीतने वाला काम कर फैंस को प्रभावित किया है.

दरअसल, जिम्बाब्वे के खिलाफ फील्डिंग के दौरान एक बच्चा तिरंगा लेकर मैदान के अंदर आ गया. इस बीच सिक्योरिटी ने उसे पकड़ने की कोशिश की जिसके बाद वह रोने लगा. भारतीय कप्तान ने बच्चे को रोता देख उसके पास आए और सिक्योरिटी द्वारा उसे आराम से ले जाने को कहा. उन्होंने बच्चे को रोता देख उससे शांत रहने के लिए इशारा भी किया. रोहित का यह वीडियो सोशल मीडिया पर फैंस द्वारा खूब पसंद किया जा रहा है.

सूर्यकुमार यादव रहे मैच के हीरो

टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव ने एक बार फिर अपनी बल्लेबाजी से सभी को प्रभावित किया है. उन्होंने जिम्बाब्वे के खिलाफ गेंदबाजों की जमकर पिटाई की. स्काई ने महज 25 गेंदो में 6 चौकों और 4 छक्कों की मदद से 61 रनों की तूफानी पारी खेली और टीम के स्कोर को 186 रनों तक पहुंचाया. इस पारी के बाद उन्होंने एक कैलेंडर वर्ष में एक हजार रन भी पूरे कर लिए हैं. 187 रनों का पीछा करने उतरी जिम्बाब्वे की टीम 115 रनों पर सिमट गई.

साउथ अफ्रीका की एक बार फिर ली चोक, ‘क्रिकेट के भगवान’ ने अलग अंदाज में उड़ाई खिल्ली

वर्ल्ड कप में टीम इंडिया का किससे होगा मैच

टी20 वर्ल्ड कप के लिए चार सेमीफाइनलिस्ट सामने आ चुके हैं. पहला सेमीफाइनल मुकाबला न्यूजीलैंड और पाकिस्तान के बीच 9 नवंबर को सिडनी क्रिकेट ग्राउंड में खेला जाएगा. वहीं, दूसरे मैच में 10 नवंबर को एडिलेड में भारत और इंग्लैंड आमने-सामने होंगे. भारतीय फैंस अब फाइनल में भारत-पाक के बीच एक हाई वोल्टेज मुकाबले की आस लगाए बैठे हैं.

Tags: Rohit sharma, T20 World Cup 2022, Team india, Virat Kohli



[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here