Home Breaking News 40 मिनट लिफ्ट में अटकी सांसें: मम्मी यहां बहुत डर लग रहा है…बाहर निकालो, बजाया अलार्म, चिल्लाते रहे 7 बच्चे

40 मिनट लिफ्ट में अटकी सांसें: मम्मी यहां बहुत डर लग रहा है…बाहर निकालो, बजाया अलार्म, चिल्लाते रहे 7 बच्चे

0
40 मिनट लिफ्ट में अटकी सांसें: मम्मी यहां बहुत डर लग रहा है…बाहर निकालो, बजाया अलार्म, चिल्लाते रहे 7 बच्चे

[ad_1]

जिले की सोसाइटियों में खस्ताहाल लिफ्ट में बच्चों के फंसने के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। अब शुक्रवार रात ग्रेनो वेस्ट की गुलशन बेलिना सोसाइटी के टावर ई की लिफ्ट में करीब 40 मिनट तक सात बच्चों के फंसने का मामला सामने आया है। बच्चों ने चिल्ला कर मदद मांगी, लेकिन किसी ने नहीं सुनी। बार-बार अलार्म बजाया। इस पर भी सुरक्षाकर्मियों ने कोई कार्रवाई नहीं की परिजनों का आरोप है कि लिफ्ट की चाबी मिलने में काफी समय लग गया। इस कारण बच्चों को निकालने में देरी हुई। वहीं, लिफ्ट के सीसीटीवी कैमरे भी खराब मिले। घटना के बाद से निवासियों में काफी रोष है। उन्होंने सोसाइटी की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं। निवासियों ने बताया कि शुक्रवार शाम टावर ई में 14वीं मंजिल पर राजू शर्मा के फ्लैट में जन्मदिन की पार्टी थी। सोसाइटी के अलग-अलग टावर के बच्चे भी पार्टी में शामिल होने पहुंचे थे। रात करीब 9:40 बजे सात बच्चे घर जाने के लिए निकले थे। 

अचानक झटके के साथ लिफ्ट 14वीं मंजिल पर ही अटक गई। काफी देर फंसे रहने के बाद कुछ निवासियों ने बच्चों के चिल्लाने की आवाज सुनी। उन्होंने आपातकालीन नंबर पर फोन किया, लेकिन वह बंद मिला। 

 

इसके बाद लोगों ने टावर के सुरक्षाकर्मी को सूचना दी, लेकिन उसके पास लिफ्ट खोलने की चाबी नहीं थी। सोसाइटी के मुख्य गेट पर चाबी लाने की सूचना दी गई। ऐसे में चाबी लाने में करीब 40 मिनट लग गए। इसके बाद बच्चों को बाहर निकाला गया।

 

खराब मिला लिफ्ट में लगा सीसीटीवी कैमरा

निवासियों ने बताया कि लिफ्ट में सीसीटीवी कैमरा लगा हुआ था। शनिवार को निवासी फुटेज देखने पहुंचे तो पता चला कि लिफ्ट का सीसीटीवी कैमरा खराब है। मेंटेनेंस टीम से जवाब मांगा गया तो उन्होंने बताया कि कई टावर के सीसीटीवी कैमरे खराब हैं, इन्हें ठीक कराने के लिए कंपनी से शिकायत की गई है।

 

बार-बार हो रही है बच्चों के फंसने की घटना

ग्रेनो वेस्ट की सोसाइटियों में लगातार बच्चों के लिफ्ट में फंसने की घटना हो रही है। कुछ दिन पहले पैरामाउंट इमोशंस सोसाइटी में एक बच्चा 50 मिनट तक लिफ्ट में फंसा रहा था। 

 



[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here