Home Breaking News Himachal Election 2022 Live: भाजपा का घोषणा पत्र जारी- समान नागरिक संहिता, आठ लाख नौकरियों का वादा

Himachal Election 2022 Live: भाजपा का घोषणा पत्र जारी- समान नागरिक संहिता, आठ लाख नौकरियों का वादा

0
Himachal Election 2022 Live: भाजपा का घोषणा पत्र जारी- समान नागरिक संहिता, आठ लाख नौकरियों का वादा

[ad_1]

10:59 AM, 06-Nov-2022

स्कूटी, साइकिल, 33% नौकरियों में आरक्षण, मुफ्त गैस सिलिंडर का वादा

सीएम शगुन की राशि 31 हजार से बढ़ाकर 51 हजार रुपये की जाएगी। छात्राओं  को साइकिल और स्कूटी देने का वादा किया है। भाजपा की सरकार बनने पर लोगों को तीन मुफ्त एलपीजी सिलिंडर दिए जाएंगे। उचित मूल्य की दुकानों से चारा दिलाएंगे। स्त्री शक्ति कार्ड सभी महिलाओं को पहुंचाए जाएंगे। हर जिले में दो गर्ल्स हॉस्टल बनेंगे। महिलाओं को सरकारी नौकरी में 33 फीसदी आरक्षण देंगे।

10:46 AM, 06-Nov-2022

मुख्यमंत्री सम्मान निधि के साथ 3000 रुपये सालाना दिए जाएंगे

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने कहा कि सीएम जयराम ठाकुर के कार्यकाल में 6000 किलोमीटर सड़कें बनीं, आवास बने, गरीबों को राशन दिया, पांच साल की अवधि में एम्स बनाकर दिया। बल्क ड्रग फार्मा पार्क भी बनाया जा रहा है। भाजपा ने घोषणा पत्र में समान नागरिक संहिता (यूनिफॉर्म सिविल कोड) लागू करने का वादा किया है। इसके लिए एक समिति गठित की जाएगी। मुख्यमंत्री सम्मान निधि के साथ 3000 रुपये सालाना दिए जाएंगे। आठ लाख से ज्यादा नौकरियां देंगे। सभी गांव पक्की सड़कों के साथ जोड़ेंगे। पांच नए मेडिकल कॉलेज खोले जाएंगे। मोबाइल क्लीनिक वैन हर विधानसभा क्षेत्र में जाएगी। हिम स्टार्ट अप योजना चलेगी। एक्स ग्रेशिया राशि शहीदों के परिजनों के लिए बढ़ाएंगे।  वक्फ बोर्ड की प्रॉपर्टी के गैर कानूनी इस्तेमाल पर रोक लगेगी। घोषणा पत्र में पुरानी पेंशन बहाल करने को लेकर कोई जिक्र नहीं किया गया है। सिर्फ इतना वादा किया है कि कर्मचारियों की जो भी अनियमितताएं हैं, उन्हें दूर किया जाएगा।  

10:29 AM, 06-Nov-2022

भाजपा ने घोषणा पत्र जारी किया

भाजपा ने घोषणा पत्र जारी कर दिया है। भाजपा ने घोषणा पत्र को ‘संकल्प पत्र – 2022’ नाम दिया है। पिछले चुनाव में इसे स्वर्णिम दृष्टिपत्र नाम दिया गया था। राज्य सभा सांसद प्रो. सिकंदर कुमार ने कहा कि संकल्प पत्र के लिए आम लोगों और सभी बुद्धिजीवी वर्गों के सुझाव लिए गए। ऑनलाइन और ऑफलाइन सुझाव बक्से भी रखे। हरेक वर्ग के चाहे वह किसान, महिला, व्यापारी, सैनिक, बुद्धिजीवी हों, इनके सुझाव ऑनलाइन  मिले। 25 हजार से ज्यादा सुझाव दोनों माध्यमों से मिले हैं। महत्वपूर्ण सुझाव समाहित किए गए हैं। संकल्प पत्र – 2022 की लॉचिंग के दौरान भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा, मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, भाजपा संकल्प पत्र समिति के अध्यक्ष प्रो. सिकंदर कुमार, केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर, पूर्व मंत्री हर्ष महाजन, सांसद इंदु गोस्वामी, भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सौदान सिंह, पूर्व भाजपा प्रभारी मंगल पांडे समेत कई गणमान्य नेता उपस्थित रहे।

10:04 AM, 06-Nov-2022

नई पर्यटन नीति बनाने की घोषणा

पांच वर्षों में 5,000 किलोमीटर सड़कें बनाने, टैक्सी परमिट अवधि 15 साल करने और नई पर्यटन नीति बनाने की भी घोषणा की। न्यूनतम मजदूरी को 350 के बजाय 500 रुपये करने, नौकरियों के विज्ञापन जारी करने के छह माह के भीतर नियुक्तियां करने को भर्ती विधान बनाने की घोषणा की है। पशुपालकों से रोजाना 10 लीटर दूध और दो रुपये किलो गोबर खरीद कर ग्रामीण अर्थव्यवस्था मजबूत करने का दावा किया है। 

 

09:35 AM, 06-Nov-2022

कांग्रेस ने दस गारंटियों को भी दोहराया

छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल, प्रदेश प्रभारी राजीव शुक्ला, प्रदेशाध्यक्ष प्रतिभा सिंह, चुनाव प्रचार समिति अध्यक्ष सुखविंद्र सुक्खू और घोषणापत्र कमेटी के अध्यक्ष विधायक कर्नल धनीराम शांडिल ने प्रतिज्ञा पत्र जारी किया। दस गारंटियों को भी दोहराया है। भाजपा सरकार के अंतिम छह माह के फैसलों पर पुनर्विचार करने का भी एलान किया है। राजनीतिक आधार पर किए तबादले रद्द करने और विभागों में फंक्शनल पोस्ट तीन माह में भरने का फैसला लिया है। एपीएल परिवारों को भी बीपीएल की तर्ज पर राशन देने, बीपीएल सूची को अपडेट करने, प्रतिमाह 300 यूनिट निशुल्क बिजली, ग्रामीण सड़कें बनाने को भू अधिग्रहण कानून लागू कर भू स्वामियों को चार गुना मुआवजा देने का फैसला लिया है। 

09:24 AM, 06-Nov-2022

कांग्रेस का प्रतिज्ञा पत्र 2022

हिमाचल प्रदेश में सरकार बनने पर कांग्रेस सभी कर्मचारियों के लिए पुरानी पेंशन योजना (ओपीएस) बहाल करेगी। पहले वर्ष ही एक लाख नौकरियां, महिलाओं को प्रतिमाह 1500 रुपये देंगे और बुजुर्गों को चार वर्ष में एक बार तीर्थ यात्रा करवाएंगे। शनिवार को पार्टी के प्रदेश मुख्यालय राजीव भवन शिमला से कांग्रेस ने 51 पन्नों के जारी किए प्रतिज्ञा पत्र में 31 योजनाओं का उल्लेख कर प्रदेश के हर वर्ग को राहत पहुंचाने का वचन दिया है।

09:05 AM, 06-Nov-2022

Himachal Election 2022 Live: भाजपा का घोषणा पत्र जारी- समान नागरिक संहिता, आठ लाख नौकरियों का वादा

हिमाचल प्रदेश में चुनाव को लेकर इस समय रैलियों का दौर चर रहा है। पूरे राज्य में 12 नवंबर को एक चरण में वोटिग होगी। आठ दिसंबर को नतीजे आएंगे। चुनाव प्रचार में सभी पार्टियां कड़ी मेहनत से लगी हैं। 



[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here