[ad_1]
हाइलाइट्स
भारत-जिम्बाब्वे के बीच टी20 विश्व कप में मैच खेला जा रहा
केएल राहुल ने टी20 विश्व कप का दूसरा अर्धशतक जड़ा
सूर्यकुमार यादव ने आखिरी के ओवर में तूफानी पारी खेली
नई दिल्ली. भारत और जिम्बाब्वे के बीच टी20 वर्ल्ड कप 2022 के सुपर-12 राउंड का आखिरी मैच मेलबर्न में खेला जा रहा है. भारत अगर इस मैच को जीत लेता तो ग्रुप-2 में पहले स्थान पर आ जाएगा और फिर सेमीफाइनल में उसकी टक्कर इंग्लैंड से होगी. इस मैच में भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया. सूर्यकुमार यादव और केएल राहुल की फिफ्टी के दम पर भारत ने 5 विकेट पर 186 रन का स्कोर खड़ा किया.
केएल राहुल और रोहित की सलामी जोड़ी ने भारत को सधी हुई शुरुआत दिलाई. हालांकि, रोहित एक बार फिर बड़ी पारी खेलने में नाकाम रहे और पुल शॉट खेलने के चक्कर में कैच आउट हो गए. वो 13 गेंद में 15 रन बना पाए. रोहित और राहुल के बीच पहले विकेट के लिए 27 रन की साझेदारी हुई. इसके बाद केएल राहुल और विराट कोहली ने भारतीय पारी को संभाला. दोनों के बीच दूसरे विकेट के लिए 48 गेंद में 60 रन की साझेदारी हुई. इसमें से 34 रन राहुल के बल्ले से आए. उन्होंने इसके लिए 23 गेंद खेली. वहीं, विराट भी अच्छे रंग में नजर आ रहे थे. उन्होंने 25 गेंद में 26 रन बनाए. विराट तेजी से रन बनाने के चक्कर में सीन विलियम्स की एक गेंद पर बड़ा शॉट खेलने के चक्कर में कैच आउट हो गए. उनके आउट होने के बाद केएल राहुल भी अगले ओवर में डगआउट में लौट गए. इससे पहले, उन्होंने सिकंदर रजा की गेंद पर छक्का मारकर इस विश्व कप में लगातार दूसरी फिफ्टी पूरी की. हालांकि, रजा की अगली ही गेंद पर बड़ा शॉट मारने के चक्कर में राहुल कैच आउट हो गए. उन्होंने 35 गेंद में 51 रन बनाए.
T20 World Cup Semis: पाकिस्तान ने रिकॉर्ड छठी बार सेमीफाइनल में बनाई जगह, भारत है काफी पीछे
IND vs PAK: पाकिस्तान ने टेबल में भारत को दूसरे नंबर पर धकेला, क्या रोहित की टीम पहुंच सकेगी टॉप पर?
राहुल के आउट होने के बाद ऋषभ पंत बल्लेबाजी के लिए आए. उन्हें पहली बार टी20 विश्व कप में खेलने का मौका मिला. लेकिन, पंत ने मायूस किया और वो 5 गेंद में 3 रन बनाकर आउट हो गए. एक समय भारत का स्कोर 87 रन पर 1 विकेट था. लेकिन, स्कोरबोर्ड पर 101 रन जुड़ते-जुड़ते ही तीन और विकेट गिर गए. हालांकि, एक छोर से सूर्यकुमार यादव ने जरूर तेजी से रन बटोरना जारी रखा. उन्होंने हार्दिक पंड्या के साथ मिलकर अहम साझेदारी की और भारत को 170 रन के पार पहुंचा दिया. सूर्यकुमार ने आखिरी ओवर में अपना अर्धशतक पूरा किया. इसके लिए उन्होंने महज 23 गेंद खेली. सूर्यकुमार ने 25 गेंद में 6 चौके और 4 छक्कों की मदद से नाबाद 61 रन बनाए.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
Tags: India vs Zimbabwe, KL Rahul, Suryakumar Yadav, T20 World Cup, T20 World Cup 2022
FIRST PUBLISHED : November 06, 2022, 15:18 IST
[ad_2]
Source link