Home Sports IND vs ZIM: रोहित सेना ने धमाकेदार अंदाज में जिम्बाब्वे को हराया, शान से सेमीफाइनल में बनाई जगह

IND vs ZIM: रोहित सेना ने धमाकेदार अंदाज में जिम्बाब्वे को हराया, शान से सेमीफाइनल में बनाई जगह

0
IND vs ZIM: रोहित सेना ने धमाकेदार अंदाज में जिम्बाब्वे को हराया, शान से सेमीफाइनल में बनाई जगह

[ad_1]

India vs Zimbabwe ICC T20 World Cup 2022: भारतीय टीम ने सुपर-12 के अपने आखिरी मुकाबले में जिम्बाब्वे को 71 रनों से हरा दिया. मैच में भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया था. भारत के लिए सूर्यकुमार यादव और केएल राहुल ने बहुत ही शानदार पारियां खेली. इसके बाद गेंदबाजों ने बेहतरीन खेल दिखाकर टीम इंडिया को जीत दिला दी. अब भारतीय टीम का सेमीफाइनल में सामना इंग्लैंड से होगा. 

गेंदबाजों ने दिखाया दम 

भारतीय टीम ने बहुत ही शानदार शुरुआत की थी. भुवनेश्वर कुमार ने अपनी पहली गेंद पर ही विकेट हासिल कर लिया था. इसके बाद अर्शदीप सिंह और मोहम्मद शमी ने बेहतरीन खेल दिखाया. जिम्बाब्वे टीम ने अपने 5 विकेट बहुत ही जल्दी गंवा दिए थे. रविचंद्रन अश्विन ने भारत की तरफ से सबसे ज्यादा 3 विकेट हासिल किए. उनके अलावा मोहम्मद शमी ने 2 विकेट, हार्दिक पांड्या ने 2 विकेट और भुवनेश्वर कुमार, अर्शदीप सिंह और अक्षर पटेल ने 1-1 विकेट हासिल किया. गेंदबाज बहुत ही किफायती साबित हुए. 

केएल राहुल ने लगाया अर्धशतक 

भारतीय टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही थी. जब कप्तान रोहित शर्मा बड़ी पारी खेले बिना पवेलियन लौट गए. इसके बाद केएल राहुल ने तूफानी पारी खेली. कप्तान रोहित शर्मा (15) सस्ते में निपट गए। इसके बाद विराट कोहली ने केएल राहुल के साथ 48 गेंदों में 60 रनों की साझेदारी की, लेकिन कोहली (26) विलियम्सन की गेंद पर कैच आउट हो गए. अगले ओवर में राहुल ने छक्का मारकर 34 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया और अगली ही गेंद पर 35 गेंदों में 51 रन बनाकर पवेलियन लौट गए. 

सूर्यकुमार यादव ने की ताबड़तोड़ बल्लेबाजी 

केएल राहुल और विराट कोहली के आउट होने के बाद सूर्यकुमार यादव ने रन बनाने की जिम्मेदारी सूर्यकुमार यादव ने संभाली. उन्होंने धमाकेदार बल्लेबाजी करते हुए सभी का दिल जीत लिया. उन्होंने सिर्फ  25 गेंदों में 61 रन बनाए, जिसमें 6 चौके और 4 लंबे छक्के शामिल थे. उनकी वजह से ही भारतीय टीम एक सम्मानजनक स्कोर बना पाई. टीम इंडिया ने जिम्बाब्वे को जीतने के लिए 187 रनों का टारगेट दिया है. 

ये खिलाड़ी हुए फ्लॉप 

ऋषभ पंत और हार्दिक पांड्या जिम्बाब्वे के खिलाफ बुरी तरह से फ्लॉप हुए. दोनों ही खिलाड़ी बड़ी पारी खेलने में नाकाम साबित हुए. ऋषभ पंत ने 3 रन बनाए. वहीं, हार्दिक पांड्या ने 18 रनों की पारी खेली. कप्तान रोहित शर्मा ने टी20 वर्ल्ड कप 2022 की प्लेइंग इलेवन में पहली बार ऋषभ पंत को मौका दिया है, लेकिन वह उसका फायदा नहीं उठा पाए. 

ये स्टोरी आपने पढ़ी देश की सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेबसाइट Zeenews.com/Hindi पर



[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here