[ad_1]

बीबी जागीर कौर
– फोटो : File Photo
ख़बर सुनें
विस्तार
अपना पक्ष रखने के लिए तीन अवसर देने के बाद शिरोमणि अकाली दल (शिअद) की अनुशासन समिति ने सोमवार को वरिष्ठ नेता बीबी जागीर कौर को पार्टी से निष्कासित कर दिया।
जागीर कौर ने पार्टी के फैसले को अनदेखा करते हुए 9 नवंबर को होने वाले एसजीपीसी के अध्यक्ष पद का चुनाव लड़ने का ऐलान किया था। इस पर पार्टी ने उन्हें निलंबित करते हुए 48 घंटे में जवाब देने के लिए नोटिस जारी किया था। लेकिन जागीर कौर ने कोई जवाब नहीं दिया। तब अनुशासन समिति ने उन्हें 24 घंटे का और समय दिया और उसके बाद सोमवार को दोपहर 12 बजे तक पेश होकर अपना पक्ष रखने का मौका दिया। लेकिन जागीर कौर समिति के सामने पेश भी नहीं हुई। पार्टी ने इस रवैये को देखते हुए बीबी जागीर कौर को पार्टी से निकालने का फैसला सुना दिया।
शिअद अनुशासन कमेटी के चेयरमैन सिकंदर सिंह मलूका, विरसा सिंह वल्टोहा, डा. सुखविंदर सुक्खी व शरणजीत सिंह ढिल्लों ने संयुक्त प्रेस कांफ्रेंस मे ंकहा कि बीबी जागीर कौर का अब पार्टी से कोई लेना देना नहीं है। उनकी सदस्यता खत्म कर दी गई है।
दो-तीन लोग मुझे पार्टी से नहीं निकाल सकते: जागीर कौर
शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (एसजीपीसी) की पूर्व चेयरपर्सन बीबी जागीर कौर ने शिअद द्वारा उन्हें पार्टी से निकाले जाने के फैसले पर कहा कि दो-तीन लोग उन्हें पार्टी से बाहर नहीं कर सकते। बीबी जागीर कौर ने कहा कि पार्टी के संविधान के मुताबिक अनुशासन समिति का गठन नहीं किया गया है।
[ad_2]
Source link