[ad_1]

विराट कोहली और सूर्यकुमार यादव
– फोटो : सोशल मीडिया
ख़बर सुनें
विस्तार
टी20 विश्व कप 2022 में सूर्यकुमार यादव ने शानदार बल्लेबाजी की है। इस टूर्नामेंट में वह अब तक 75 की औसत और 193.96 के स्ट्राइक रेट से 225 रन बना चुके हैं। ग्रुप स्टेज में भारत के आखिरी मैच में भी सूर्यकुमार यादव ने 25 गेंद में 61 रन की पारी खेली और भारत का स्कोर 186 रन तक पहुंचा दिया, जबकि एक समय पर भारत के लिए 150 रन का स्कोर भी थोड़ा मुश्किल लग रहा था।
सूर्या की इस पारी के बाद गौतम गंभीर ने उनकी जमकर तारीफ की। गंभीर ने कहा कि टी20 विश्व कप के 2022 संस्करण में सूर्यकुमार को प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट का पुरस्कार मिलना चाहिए। हालांकि, गंभीर इस दौरान विराट को भूल गए, जो इस टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं और पाकिस्तान के खिलाफ मुश्किल हालात में भारत को जीत दिलाई थी।
[ad_2]
Source link