[ad_1]
हाइलाइट्स
टीम इंडिया ने जिम्बाब्वे को 71 रनों से दी शिकस्त.
10 नवंबर को भारत और इंग्लैड के बीच होगा सेमीफाइनल.
नई दिल्ली. टी20 वर्ल्ड कप (T20 World Cup 2022) की शुरुआत भारतीय टीम ने शानदार तरीके से की थी और अब फाइनल से केवल एक जीत दूर है. रोहित शर्मा (Rohit Sharma) एंड कंपनी ने आज जिम्बाब्वे (India vs Zimbabwe) के खिलाफ जीत दर्ज कर सेमीफाइनल का टिकट काट लिया है. सेमीफाइनल में भारत का सामना इंग्लैड से 10 नवंबर को एडिलेड में होगा. इस बीच सोशल मीडिया पर टीम इंडिया के ऑलराउंडर अक्षर पटेल (Axar Patel) की तुलना एक टीवी सीरियल से की जा रही है.
दरअसल, जिम्बाब्वे के खिलाफ मैच में अक्षर पटेल काफी महंगे साबित हुए. उन्होंने अपनी महज 20 गेंदो में 40 रन देकर 1 सफलता हासिल की है. इस तरह के प्रदर्शन के बाद फैंस ने सोशल मीडिया पर अक्षर को ट्रोल करना शुरू कर दिया है. एक यूजर ने अक्षर पटेल की तुलना नए टीवी सीरियल फालतू से कर दी है. इसके अलावा और भी भारतीय फैंस ने उनकी क्लास लगाते नजर आ रहे हैं.
Axar Patel in this WC pic.twitter.com/wQMum8i3nP
— ° (@anubhav__tweets) November 6, 2022
वर्ल्ड कप से पहले की थी किफायती गेंदबाजी
अक्षर पटेल को टीम इंडिया के स्टार ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा के स्थान पर टीम में शामिल किया गया था. जडेजा एशिया कप के दौरान चोट के कारण वर्ल्ड कप से बाहर हो गए थे. वर्ल्ड कप से पहले साउथ अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अक्षर पटेल ने काफी अच्छा प्रदर्शन किया था. हालांकि, वर्ल्ड कप में अभी तक अक्षर कुछ खास नहीं कर सके हैं.
बांग्लादेशी फील्डर ने अंपायर को पैर सहलाने पर किया मजबूर, आईसीसी ने शेयर किया मजेदार वीडियो
राहुल और सूर्या की पारी से जिम्बाब्वे धड़ाम
टीम इंडिया के सलामी बल्लेबाज केएल राहुल ने जिम्बाब्वे के खिलाफ अपना लगातार दूसरा अर्धशतक जड़ा है. उन्होंने 35 गेंदो में 3 छक्कों और इतने ही चौकों की बदौलत 51 रनों की बेहतरीन पारी खेली. वहीं, सूर्यकुमार यादव भी इस मुकाबले में अपने आक्रामक अंदाज में दिखे. स्काई ने 244 के स्ट्राइक रेट से 25 गेंदो में 61 रनों की नाबाद पारी खेली. इन दोनों खिलाड़ियों की बल्लेबाजी की बदौलत टीम इंडिया 186 रनों के स्कोर तक पहुंची. टारगेट का पीछा करने उतरी जिम्बाब्वे की टीम 115 रनों पर ही सिमट गई.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
Tags: Axar patel, India vs Zimbabwe, Suryakumar Yadav, T20 World Cup 2022, Team india
FIRST PUBLISHED : November 06, 2022, 23:50 IST
[ad_2]
Source link