Home Sports T20 World Cup: टी20 वर्ल्ड कप के दौरान श्रीलंकाई क्रिकेटर ने किया रेप! पुलिस ने सिडनी से किया गिरफ्तार

T20 World Cup: टी20 वर्ल्ड कप के दौरान श्रीलंकाई क्रिकेटर ने किया रेप! पुलिस ने सिडनी से किया गिरफ्तार

0
T20 World Cup: टी20 वर्ल्ड कप के दौरान श्रीलंकाई क्रिकेटर ने किया रेप! पुलिस ने सिडनी से किया गिरफ्तार

[ad_1]

Rape charges on Danushka Gunathilaka: ऑस्ट्रेलिया में जारी टी20 वर्ल्ड कप के दौरान श्रीलंकाई टीम को एक बड़ा झटका लगा है. उसके क्रिकेटर दनुष्का गुणतिलका (Danushka Gunathilaka) को रेप के आरोपों में सिडनी से गिरफ्तार किया गया है. जानकारी के मुताबिक, उन्हें शनिवार 4 नवंबर को पुलिस ने गिरफ्तार किया. श्रीलंका की टीम रविवार सुबह उनके बिना ही अपने देश के लिए रवाना हो गई थी. गुणतिलका तीन हफ्ते पहले चोटिल हो गए थे और उनकी जगह आशेन बंडारा ने ली, लेकिन मैनेजमेंट ने उन्हें घर भेजने की बजाय टीम के साथ ही रखा था.

डेटिंग ऐप से हुई मुलाकात

गुणतिलका के खिलाफ 29 साल की एक महिला ने शिकायत दर्ज कराई है. जानकारी के मुताबिक, शिकायतकर्ता 29 वर्षीय महिला है, जिससे उनकी मुलाकात एक डेटिंग ऐप के जरिए हुई थी. ऑस्ट्रेलियाई पुलिस के अनुसार, उसके बाद बुधवार शाम को गुणतिलका ने उस महिला का यौन उत्पीड़न किया. 

SF में जगह नहीं बना सका श्रीलंका

श्रीलंका ने ग्रुप-ए में टॉप पर रहते हुए टी20 वर्ल्ड कप के सुपर-12 राउंड के लिए क्वालिफाई किया था. हालांकि उसका बाद में प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा और टीम ने 5 में से केवल 2 ही मैच जीते. सुपर-12 के ग्रुप-1 में श्रीलंका 4 अंकों के साथ चौथे स्थान पर रहा और एलिमिनेट हो गया. इस ग्रुप से न्यूजीलैंड और इंग्लैंड ने सेमीफाइनल में जगह बनाई. 

ये स्टोरी आपने पढ़ी देश की सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेबसाइट Zeenews.com/Hindi पर



[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here