Home Sports T20 World Cup 2022 दे रहा पाकिस्तान के चैंपियन बनने के संकेत, 5 पॉइंट जो 1992 से मिलते हैं

T20 World Cup 2022 दे रहा पाकिस्तान के चैंपियन बनने के संकेत, 5 पॉइंट जो 1992 से मिलते हैं

0
T20 World Cup 2022 दे रहा पाकिस्तान के चैंपियन बनने के संकेत, 5 पॉइंट जो 1992 से मिलते हैं

[ad_1]

नई दिल्ली. टी20 वर्ल्ड कप 2022 में कुछ ऐसे समीकरण बन रहे हैं, जो पाकिस्तान की जीत का संकेत दे रहे हैं. ऑस्ट्रेलिया में खेले जा रहे इस वर्ल्ड कप में हर दूसरे दिन कुछ ना कुछ ऐसा हो रहा है, जो 1992 के ODI वर्ल्ड कप की याद दिला रहा है. तब पाकिस्तान ने इमरान खान की कप्तानी में वर्ल्ड कप जीता था. इस बार बाबर आजम की कप्तानी वाली पाकिस्तान भी इमरान के नक्शेकदम पर चल रही है.

टी20 वर्ल्ड कप 2022 में रविवार को तीन मैच खेले गए. दिन के पहले मुकाबले में नीदरलैंड्स ने दक्षिण अफ्रीका को शिकस्त दी. इसके बाद पाकिस्तान ने बांग्लादेश को हराया. टूर्नामेंट के आखिरी ग्रुप मैच में भारत ने जिम्बाब्वे को मात दी. इसके साथ ही टी20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल मुकाबले तय हो गए. पहले सेमीफाइनल में पाकिस्तान का सामना न्यूजीलैंड से होगा. दूसरे सेमीफाइनल में भारत और इंग्लैंड आमने-सामने होंगे.

यह इत्तफाक ही है कि 1992 में भी जब ऑस्ट्रेलिया में वर्ल्ड कप खेला गया था तब सेमीफाइनल में पाकिस्तान का सामना ऑस्ट्रेलिया से हुआ था. इस बार भी ये दोनों टीमें फाइनल में जाने के लिए जोरआजमाइश करेंगी. लेकिन यह अकेला इत्तफाक नहीं है. ऐसे कम से कम 10 पॉइंट हैं, जो 1992 में देखने को मिले थे और इस बार भी देखने को मिल रहे हैं. हम यहां ऐसे 5 पॉइंट बता रहे हैं.

Tags: Pakistan, Pakistan vs New Zealand, T20 World Cup, T20 World Cup 2022

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here