Home Sports VIDEO: पिछले 8 सालों में कोहली का वजन सिर्फ कुछ ग्राम तक बढ़ा है, विराट ने खुद किया खुलासा

VIDEO: पिछले 8 सालों में कोहली का वजन सिर्फ कुछ ग्राम तक बढ़ा है, विराट ने खुद किया खुलासा

0
VIDEO: पिछले 8 सालों में कोहली का वजन सिर्फ कुछ ग्राम तक बढ़ा है, विराट ने खुद किया खुलासा

[ad_1]

हाइलाइट्स

विराट कोहली का वजन पिछले 8 सालों में बस 500 ग्राम तक बढ़ा है
गाजर का हलवा है विराट कोहली की फेवरेट मिठाई
टी20 विश्व कप में शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं कोहली

नई दिल्ली: भारतीय टीम के दिग्गज खिलाड़ी और रन मशीन के नाम से मशहूर विराट कोहली (VIRAT KOHL) इस सदी के सिर्फ खतरनाक बल्लेबाज ही नहीं हैं, बल्कि वह सबसे फिट एथलीट में से भी एक माने जाते हैं. वह दुनियाभर के सबसे फुर्तीले और चुस्त फील्डर में से एक हैं. एक साक्षात्कार के दौरान विराट कोहली ने अपनी ऊंचाई, वजन और पसंदीदा मिठाइयों का खुलासा किया.

स्टार स्पोर्ट्स पर एक इंटरव्यू के दौरान विराट कोहली से बातचीत की गई. उनसे इस दौरान उनकी ऊंचाई और वजन के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने बताया कि वह शायद 5 फिट 11 इंच के हैं. हैरान करने वाली बात यह रही जब विराट कोहली ने बताया कि उनका वजन पिछले 8 सालों में सिर्फ 500 ग्राम तक बढ़ा है. यानी वह पिछले 8 सालों में 74.5 किलो से 75 किलो तक ही हुए हैं.

‘दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ जीत को बयां करने के लिए शब्द नहीं’ : नीदरलैंड्स के कप्तान एडवर्ड्स ने कहा

विराट ने अपनी पसंदीदा मिठाई का किया खुलासा:
विराट कोहली अक्सर मीठे से परहेज़ करते हैं, लेकिन इंटरव्यू के दौरान उन्होंने बताया कि उन्हें मालवा पुडिंग काफी पसंद है जो कि एक साउथ अफ्रीकन मिठाई है. उन्होंने बताया कि यह डिश उन्हें जहीर खान ने खाने को कही थी. उन्होंने यह भी बताया कि देसी मिठाई में मुझे गाजर का हलवा काफी पसंद है. वह घर पर रागी का हलवा भी बनाते हैं, जो उन्हें काफी पसंद है.

बता दें कि कोहली टी20 विश्व कप में शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं. उन्होंने पाकिस्तान के खिलाफ विश्व कप की शुरुआत की और उस पारी से करोड़ो फैंस का दिल जीता. वह एकमात्र ऐसे खिलाड़ी हैं, जो टी20 विश्व कप में 2 बार ‘मैन ऑफ द टूर्नामेंट’ रहे हैं. उनके बल्ले से अब तक तीन अर्धशतक निकल चुके हैं.

Tags: T20 World Cup, T20 World Cup 2022, Team india, Virat Kohli

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here