[ad_1]
हाइलाइट्स
पाकिस्तान ने बांग्लादेश को हराकर सेमीफाइनल में किया प्रवेश.
9 नवंबर को पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच होगा पहला सेमीफाइनल.
नई दिल्ली. टी20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल मुकाबलों के लिए चार टीमों के नाम सामने आ चुके हैं. वहीं, भारत-पाक फैंस की उम्मीदें एक बार फिर उजागर हो गई हैं क्योंकि कट्टर प्रतिद्वंदियों के बीच फाइनल में एक बार फिर हाई वोल्टेज मुकाबला देखने को मिल सकता है. लेकिन उससे पहले भारत और पाकिस्तान को सेमीफाइनल में जीत दर्ज करनी होगी. पाकिस्तान की टीम ने आज (6 नवंबर) बांग्लादेश के खिलाफ 5 विकेट से जीत दर्ज कर सेमीफाइनल का टिकट काट लिया है.
पाकिस्तान और बांग्लादेश के बीच मुकाबले में एक अजीब घटना देखने को मिली. जिसमें बांग्लादेश के एक फील्डर ने अंपायर को निशाना बनाया. दरअसल, मैच के 18वें ओवर में शान मसूद के शॉट पर एक फील्डर ने नॉन स्ट्राइकर पर तेजी से थ्रो किया जो विकेट में न लगकर अंपायर जोन विल्सन के पैर में जाकर लगा. उसके बाद वह अपने पैर को सहलाते रह गए. यह वीडियो आईसीसी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है.
शाहीन अफरीदी की बेहतरीन वापसी
पाकिस्तान के आक्रामक गेंदबाज शाहीन अफरीदी सेमीफाइनल से पहले अपनी पुरानी लय में वापस आ चुके हैं. वर्ल्ड कप के शुरुआती दो मैचों में अफरीदी एक भी विकेट हासिल करने में कामयाब नहीं हो सके थे. लेकिन बांग्लादेश के खिलाफ उन्होंने एक के बाद एक चार बल्लेबाजों को पवेलियन का रास्ता दिखा दिया. इस प्रदर्शन के लिए उन्हें ‘मैन ऑफ द मैच’ भी चुना गया. पाकिस्तान ने 128 रनों के लक्ष्य को 11 गेंद रहते हासिल कर लिया था.
बाबर आजम ने सेमीफाइनल में पहुंचने के बाद आलोचकों को दिखाया आइना, ट्विटर पर किया पोस्ट
पाकिस्तान का न्यूजीलैंड से होगा सामना
पाकिस्तान की सलामी जोड़ी मौजूदा समय में फॉर्म में नहीं है. बाबर आजम एंड कंपनी का सेमीफाइनल में सामना न्यूजीलैंड से होगा. वर्ल्ड कप से पहले पाकिस्तान की टीम ट्राई सीरीज में कीवी टीम को शिकस्त दे चुकी है. ऐसे में देखना दिलचस्प होगा कि सेमीफाइनल में पाकिस्तान की टीम कैसा प्रदर्शन करती है.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
Tags: Pakistan, Pakistan vs Bangladesh, Shaheen Afridi, T20 World Cup 2022
FIRST PUBLISHED : November 06, 2022, 23:01 IST
[ad_2]
Source link