[ad_1]
हाइलाइट्स
साउथ अफ्रीका की टीम 5 में से 2 ही मुकाबले जीत सकी
2 में हार मिली, जिम्बाब्वे से मैच बारिश के कारण रद्द हुआ
नई दिल्ली. डेविड मिलर (David Miller) साउथ अफ्रीका के बेहतरीन बल्लेबाजों में से एक हैं. उन्होंने भारत के खिलाफ नाबाद अर्धशतक लगाकर टीम को जीत दिलाई थी. लेकिन रविवार को एक मैच में (SA vs NED) वे कुछ खास प्रदर्शन नहीं कर सके. टीम नीदरलैंड्स से हारकर टी20 वर्ल्ड कप से (T20 World Cup) बाहर हो गई है. मैच में नीदरलैंड्स ने पहले खेलते हुए 4 विकेट पर 158 रन बनाए थे. जवाब में साउथ अफ्रीका की टीम 8 विकेट पर 145 रन ही बना सकी. टीम का कोई बल्लेबाज 30 रन के आंकड़े तक नहीं पहुंच सका. कप्तान टेंबा बावुमा ने सबसे अधिक 25 रन बनाए. तेज गेंदबाज ब्रेंडन ग्लोवर ने 2 ओवर में 9 रन देकर सबसे अधिक 3 विकेट झटके.
साउथ अफ्रीका का स्कोर 15.1 ओवर के बाद 4 विकेट पर 112 रन था. ऐसे में मैच में साउथ अफ्रीका आगे दिख रही थी. लेकिन ओवर की दूसरी गेंद पर डेविड मिलर ने बड़ा शॉट खेलने की कोशिश की. इस बीच शॉर्ट फाइन लेग पर खड़े वान डर मर्व ने पीछे दौड़ लगाते हुए बेहरीन कैच पकड़ा. यहीं से मैच पूरी तरह से पलट गया. मालूम हो कि मर्व 2009 का और 2010 का टी20 वर्ल्ड कप साउथ अफ्रीका से खेले थे. बाद में नीदरलैंड्स चले गए.
Pure magic from Roelof van der Merwe!
Iconic moments like this from every game will be available as officially licensed ICC digital collectibles with @0xFanCraze
Visit https://t.co/8TpUHbQikC today to see if this could be a Crictos of the Game. pic.twitter.com/zABUCFTlw1
— ICC (@ICC) November 6, 2022
बतौर ऑलराउंडर रिकॉर्ड अच्छा
37 साल के ऑलराउंडर वान डर मर्व का रिकॉर्ड टी20 इंटरनेशनल में बेहतरीन है. वे अब तक 52 मैच में 21 की औसत से 465 रन बना चुके हैं. 2 अर्धशतक लगाया है. नाबाद 75 रन की सबसे बड़ी पारी खेली है. इस बाएं हाथ के स्पिनर ने 19 की औसत से 56 विकेट झटके हैं. 35 रन देकर 4 विकेट बेस्ट प्रदर्शन है. वे ओवरऑल टी20 के 286 मैच में 10 अर्धशतक के दम पर 2853 रन बना चुके हैं. 254 विकेट भी ले चुके हैं. 32 रन देकर 5 विकेट बेस्ट है.
PAK vs BAN: पाकिस्तान को मिला खराब अंपायरिंग का फायदा, बांग्लादेश के कप्तान नहीं खोल सके खाता
नीदरलैंड्स ने टी20 वर्ल्ड कप में इससे पहले भी उलटफेर किए हैं. 2009 में उसने इंग्लैंड को जबकि 2014 में भी इंग्लैंड को हराकर टी20 वर्ल्ड कप से बाहर कर दिया था. टी20 वर्ल्ड कप के 8वें सीजन की बात करें, तो अब तक 3 टीमें न्यूजीलैंड, इंग्लैंड और भारत ने सेमीफाइनल के लिए क्वालिफाई कर लिया है.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
Tags: David Miller, Netherlands, South africa, T20 World Cup, T20 World Cup 2022
FIRST PUBLISHED : November 06, 2022, 12:15 IST
[ad_2]
Source link