[ad_1]
मौसमी परिस्थितियों के अनुकूल होने की वजह से दिल्ली-एनसीआर की हवाओं में लगातार दूसरे दिन सुधार हुआ। सुधार होते ही केंद्र सरकार की वायु गुणवत्ता एजेंसी सीएक्यूएम ने ग्रेडेड रेस्पॉन्स एक्शन प्लान (ग्रैप) का चौथा चरण वापस लेने की घोषणा कर दी। ग्रैप के चौथे दौर के प्रतिबंध हटाए जाने के बाद दिल्ली में प्राइमरी स्कूलों को खोलने और दफ्तरों में फिर से 100 फीसदी उपस्थिति लागू करने के बारे में सरकार आज फैसला ले सकती है। वहीं, रूस-यूक्रेन युद्ध को खत्म कराने के लिए भारत विशिष्ट रूप से मजबूत और प्रभावशाली स्थिति में है। इस बीच विदेश मंत्री एस जयशंकर सात और आठ नवंबर को रूस का दौरा करेंगे। इस दौरान रूसी विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव और उप प्रधानमंत्री एवं व्यापार और उद्योग मंत्री डेनिस मंटुरोव के साथ बातचीत करेंगे। जयशंकर के मॉस्को दौरे से राहत की खबर मिलने पर पूरी दुनिया की निगाह है। साथ ही सुप्रीम कोर्ट आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (ईडब्ल्यूएस) के लिए 10 प्रतिशत आरक्षण की व्यवस्था पर आज फैसला सुनाएगा। ईडब्ल्यूएस कोटे की वैधता को चुनौती देने वाली कई याचिकाओं पर लंबी सुनवाई के बाद शीर्ष अदालत ने 27 सितंबर को अपना फैसला सुरक्षित रख लिया था। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर…
ग्रैप का चौथा चरण हटा, दिल्ली में स्कूल खोलने पर फैसला आज
मौसमी परिस्थितियों के अनुकूल होने की वजह से दिल्ली-एनसीआर की हवाओं में लगातार दूसरे दिन सुधार हुआ। सुधार होते ही केंद्र सरकार की वायु गुणवत्ता एजेंसी सीएक्यूएम ने ग्रेडेड रेस्पॉन्स एक्शन प्लान (ग्रैप) का चौथा चरण वापस लेने की घोषणा कर दी। ग्रैप के चौथे दौर के प्रतिबंध हटाए जाने के बाद दिल्ली में प्राइमरी स्कूलों को खोलने और दफ्तरों में फिर से 100 फीसदी उपस्थिति लागू करने के बारे में सरकार आज फैसला ले सकती है। सूत्रों ने बताया कि इस बारे में पर्यावरण मंत्री गोपाल राय की अध्यक्षता में शीर्ष अधिकारियों की बैठक में फैसला होगा। पढ़ें पूरी खबर…
रूस-यूक्रेन में सुलह कराने के लिए दुनिया की निगाहें भारत पर, आज जयशंकर होंगे रवाना
रूस-यूक्रेन युद्ध को खत्म कराने के लिए भारत विशिष्ट रूप से मजबूत और प्रभावशाली स्थिति में है। रूस का रणनीतिक साझीदार होने के साथ रूस का पुराना और सच्चा दोस्त होने के अलावा विश्व राजनीति में बढ़ती धमक के बूते भारत ने आठ माह पुराने संघर्ष की समाप्ति की उम्मीद जगा दी है। इन उम्मीदों के बीच विदेश मंत्री एस जयशंकर सात और आठ नवंबर को रूस का दौरा करेंगे। इस दौरान रूसी विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव और उप प्रधानमंत्री एवं व्यापार और उद्योग मंत्री डेनिस मंटुरोव के साथ बातचीत करेंगे। जयशंकर के मॉस्को दौरे से राहत की खबर मिलने पर पूरी दुनिया की निगाह है। पढ़ें पूरी खबर…
ईडब्ल्यूएस कोटे की वैधता पर सुप्रीम कोर्ट का फैसला आज
सुप्रीम कोर्ट आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (ईडब्ल्यूएस) के लिए 10 प्रतिशत आरक्षण की व्यवस्था पर आज फैसला सुनाएगा। ईडब्ल्यूएस कोटे की वैधता को चुनौती देने वाली कई याचिकाओं पर लंबी सुनवाई के बाद शीर्ष अदालत ने 27 सितंबर को अपना फैसला सुरक्षित रख लिया था। मुख्य न्यायाधीश यूयू ललित की अध्यक्षता वाली पांच सदस्यीय संविधान पीठ को यह तय करना है कि क्या ईडब्ल्यूएस कोटे से संविधान के बुनियादी ढांचे का उल्लंघन होता है। पढ़ें पूरी खबर…
राजराजेश्वर की नगरी में आज उतरेगा देवलोक
देव दीपावली के अवसर पर राजराजेश्वर शिव की नगरी में आज देवलोक उतर आएगा। सुरसरि की लहरों पर दीपमालाएं इठलाएंगी। देव दीपावली पर दुनिया भव्य और दिव्य काशी का नव्य स्वरूप निहारेगी। शाम ढलते ही उजालों की बरसात से शिवनगरी नहा उठा उठेगी। घाट से शहर की गलियों की राहें जुड़ेंगी और जन सहभागिता से विराट व रंगीले उत्सव में चार चांद लगेंगे। पढ़ें पूरी खबर…
[ad_2]
Source link