Home Sports Danushka Gunathilaka: क्रिकेटर गुणातिलका की बढ़ीं मुश्किलें, श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड ने लिया ये बड़ा फैसला

Danushka Gunathilaka: क्रिकेटर गुणातिलका की बढ़ीं मुश्किलें, श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड ने लिया ये बड़ा फैसला

0
Danushka Gunathilaka: क्रिकेटर गुणातिलका की बढ़ीं मुश्किलें, श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड ने लिया ये बड़ा फैसला

[ad_1]

Danushka Gunathilaka Suspended: श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड ने अपनी राष्ट्रीय टीम के खिलाड़ी दानुष्का गुणातिलका को तत्काल प्रभाव से सभी तरह की क्रिकेट से निलंबित कर दिया. गुणातिलका को श्रीलंका के टी20 विश्वकप अभियान के दौरान ऑस्ट्रेलिया में एक महिला से बलात्कार करने के आरोप में गिरफ्तार किए जाने के बाद बोर्ड ने यह फैसला किया. 31 साल के गुणातिलका को रविवार को तड़के गिरफ्तार किया गया था. 2 नवंबर को एक महिला के कथित यौन उत्पीड़न के मामले की जांच के बाद यह कार्रवाई की गई. 

सभी फॉर्मेट से किया निलंबित 

श्रीलंका क्रिकेट ने बयान में कहा, ‘श्रीलंका क्रिकेट (SLC) की कार्यकारी समिति ने राष्ट्रीय टीम के खिलाड़ी दानुष्का गुणातिलका को तुरंत प्रभाव से सभी तरह की क्रिकेट से निलंबित करने का फैसला किया है तथा चयन के लिए उसके नाम पर विचार नहीं किया जाएगा. गुणातिलका के ऑस्ट्रेलिया में एक महिला के यौन उत्पीड़न के आरोप में गिरफ्तार किए जाने के बाद बोर्ड ने यह फैसला किया.’

बोर्ड ने आगे कहा, ‘इसके अलावा श्रीलंका क्रिकेट इस कथित अपराध की जांच करने के लिए जरूरी कदम उठाएगा तथा ऑस्ट्रेलिया में अदालती मामले में उक्त खिलाड़ी के दोषी पाए जाने पर उसे दंडित करने के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएंगे.’

जांच में करेगा मदद 

SLC ने कहा कि वह किसी खिलाड़ी के इस तरह के आचरण के मामले में शून्य सहिष्णुता की नीति अपनाता है तथा वह इस घटना की निष्पक्ष जांच के लिए ऑस्ट्रेलिया के अधिकारियों की हर संभव मदद करेगा.

गुणातिलका के बिना लौटी श्रीलंका टीम 

श्रीलंका की टीम शनिवार को टी20 विश्व कप से बाहर होने के बाद दानुष्का गुणातिलका के बिना स्वदेश रवाना हो गई थी. इससे पहले गुणातिलका को सोमवार को एक स्थानीय अदालत ने जमानत देने से इनकार कर दिया. उसने स्थानीय अदालत के सरी हिल्स विभाग में एक वीडियो लिंक के जरिए सुनवाई में भाग लिया. ‘सिडनी मॉर्निंग हेराल्ड’ की रिपोर्ट के अनुसार सुनवाई में वर्चुअल उपस्थिति के दौरान गुणातिलका को हथकड़ी पहनाई गई थी. उसने सफेद रंग की टीशर्ट और नीली जींस पहन रखी थी. 

नहीं मिली जमानत 

रिपोर्ट में कहा गया है कि उसके वकील आनंद अमरनाथ ने सुनवाई के दौरान जमानत की अर्जी दी थी लेकिन मजिस्ट्रेट रॉबर्ट विलियम्स ने जमानत देने से इनकार कर दिया. रिपोर्ट में अमरनाथ के हवाले से कहा गया है, ‘निश्चित तौर पर हम सुप्रीम कोर्ट में याचिका डालने पर विचार कर रहे हैं और यह जितना संभव हो उतनी जल्दी किया जाएगा. निश्चित तौर पर वह निराश होगा.’

दानुष्का गुणातिलका पहले दौर में नामीबिया के खिलाफ खेला था और वह खाता खोले बिना आउट हो गया था. इसके बाद वह चोट के कारण टूर्नामेंट से बाहर हो गया था. श्रीलंकाई टीम ने सुपर 12 चरण के लिए क्वालीफाई किया लेकिन गुप एक में चौथे स्थान पर रही. 

डेटिंग ऐप के जरिए हुई थी मुलाकात 

स्थानीय मीडिया के अनुसार दानुष्का गुणातिलका और महिला ऑनलाइन डेटिंग ऐप के जरिए पिछले कई दिनों से एक दूसरे के संपर्क में थे. इस खिलाड़ी को स्थानीय समयानुसार तड़के एक बजे सिडनी के एक होटल से गिरफ्तार किया गया. उस समय श्रीलंका की टीम स्वदेश जाने के लिए छह बजे की उड़ान पकड़ने के लिए हवाई अड्डा रवाना होने की तैयारी कर रही थी.

विवादों से रहा पुराना नाता 

दानुष्का गुणतिलका का विवादों से पुराना नाता रहा है. इससे पहले 2021 में इंग्लैंड दौरे में अपने साथी कुशल मेंडिस और निरोशन डिकवेला के साथ टीम के जैव सुरक्षित वातावरण का उल्लंघन करने के कारण श्रीलंका बोर्ड ने उसे एक साल के लिए निलंबित कर दिया था. 

पहले भी हो चुके हैं निलंबित 

बोर्ड ने 2018 में भी टीम के नियमों का उल्लंघन करने पर छह माह के लिए प्रतिबंधित कर दिया था। उसी वर्ष गुणतिलका को निलंबन झेलना पड़ा था क्योंकि उसके एक अज्ञात दोस्त पर नार्वे की महिला के साथ बलात्कार करने का आरोप लगा था. बोर्ड ने 2017 में भी अभ्यास सत्र में नहीं आने और एक मैच के लिए क्रिकेट के अपने सामान के बिना पहुंचने पर गुणतिलका को सीमित ओवरों के छह मैचों के लिए निलंबित कर दिया था. उन्होंने श्रीलंका की तरफ से आठ टेस्ट, 47 वनडे और 46 टी20 इंटरनेशनल मैच खेले हैं. 

(इनपुट: भाषा)

ये स्टोरी आपने पढ़ी देश की सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेबसाइट Zeenews.com/Hindi पर



[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here