Home Sports Ind vs Eng Head to Head: सेमीफाइनल से पहले देख लीजिए भारत और इंग्लैंड के बीच टी20 मुकाबलों के आंकड़े

Ind vs Eng Head to Head: सेमीफाइनल से पहले देख लीजिए भारत और इंग्लैंड के बीच टी20 मुकाबलों के आंकड़े

0
Ind vs Eng Head to Head: सेमीफाइनल से पहले देख लीजिए भारत और इंग्लैंड के बीच टी20 मुकाबलों के आंकड़े

[ad_1]

हाइलाइट्स

भारत और इंग्लैंड के बीच खेला जाना है टी20 विश्व कप सेमीफाइनल
टी20 में भारत का पलड़ा इंग्लैंड पर भारी नजर आता है

नई दिल्ली. भारत और इंग्लैंड की टीमों आईसीसी टी20 विश्व कप के सेमीफाइनल में आमने सामने होने वाली है. टीम इंडिया टी20 इंटरनेशनल में इंग्लैंड के खिलाफ बीस नजर आती है. टी20 विश्व कप में भी भारत के खिलाफ इंग्लिश टीम का पलड़ा हल्का ही नजर आता है. भारत ने 2007 में टी20 विश्व कप का खिताब जीता था जबकि इंग्लैंड की टीम ने 2010 में यह खिताब अपने नाम किया था. भारत या इंग्लैंड कौन बढ़ेगा अपने दूसरे विश्व कप खिताब की तरफ यह मैच के बाद पता चलेगा.

भारत और इंग्लैंड के बीच इस साल टी20 विश्व कप सेमीफाइनल में होने वाली टक्कर से पहले नजर डाल लेते हैं कुछ आंकड़ों पर. दोनों टीमों के बीच इस फॉर्मेट में हुई टक्कर में भारत आगे नजर आता है. टी20 विश्व कप में भी भारत के पास इंग्लैंड के खिलाफ ज्यादा जीत है. वहीं इस साल दोनों टीमों के खेले हुए मुकाबलों पर नजर डाले तो यहां भी भारत ही आगे है.

इस साल टी20 में भारत-इंग्लैंड का रिकॉर्ड

भारतीय टीम ने इस साल कुल 37 टी20 इंटरनेशनल मुकाबले खेले हैं. यहां टीम इंडिया को 27 में जीत मिली है जबकि 9 में टीम को हार का सामना करना पड़ा. एक मुकाबला बेनतीजा रहा है. इंग्लैंड की बात करें तो 25 टी20 इंटरनेशनल खेलने के बाद इस साल टीम के खाते में 13 जीत है, 11 मुकाबले टीम ने गंवाए हैं. 1 का नतीजा नहीं निकला.

भारत और इंग्लैंड के बीच टी20 मुकाबले

अब तक भारत और इंग्लैंड की टीमों के बीच कुल 22 टी20 इंटरनेशनल मुकाबले खेले गए हैं. इसमें भारतीय टीम का पलड़ा थोड़ा भारी नजर आता है. टीम इंडिया ने 12 मुकाबलों में जीत हासिल की है जबकि इंग्लिश टीम को 10 में जीत मिली है. टी20 विश्व कप की बात करें तो यहां दोनों टीमों ने आपस में कुल 3 मुकाबले ही खेले हैं. भारत ने 2 मैच में जीत हासिल किया है जबकि 1 मुकाबला इंग्लैंड के नाम रहा है.

भारत का पलड़ा भारी

आपस में हुई टक्कर में भारत का पलड़ा भारी नजर आता है. 2012 टी20 विश्व कप के दौरान इंग्लैंड टीम भारत के खिलाफ 171 रन का पीछा करते हुए महज 80 रन पर ही ढेर हो गई थी. हरभजन सिंह ने 12 रन देकर 4 विकेट चटकाए थे. इंग्लैंड ने 2022 में नॉटिंघम में 7 विकेट पर 215 रन बनाया था जो इस फॉर्मेट में टीम का भारत के खिलाफ सबसे बड़ा स्कोर है. वहीं भारत ने मार्च 2021 में इंग्लैंड के खिलाफ 2 विकेट पर 224 रन का स्कोर बनाया था. बड़ा स्कोर खड़ा करने के मामले में भी टीम इंडिया आगे नजर आती है.

Tags: India Vs England, Jos Buttler, Rohit sharma, T20 World Cup, T20 World Cup 2022

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here