Home Sports IND vs ENG T20 World Cup Semifinal: एक जैसी परेशानी से जूझ रहे भारत और इंग्लैंड, जो ढूंढ लेगा हल वही बनेगा चैम्पियन

IND vs ENG T20 World Cup Semifinal: एक जैसी परेशानी से जूझ रहे भारत और इंग्लैंड, जो ढूंढ लेगा हल वही बनेगा चैम्पियन

0
IND vs ENG T20 World Cup Semifinal: एक जैसी परेशानी से जूझ रहे भारत और इंग्लैंड, जो ढूंढ लेगा हल वही बनेगा चैम्पियन

[ad_1]

हाइलाइट्स

टी20 वर्ल्ड कप: भारत-इंग्लैंड के बीच 10 नवंबर को सेमीफाइनल
इंग्लैंड और भारत एक जैसी परेशानी से जूझ रहे हैं

नई दिल्ली. 3 मैच और…टी20 का नया वर्ल्ड चैम्पियन दुनिया के सामने होगा. यह वर्ल्ड ऐसा रहा, जिसमें सुपर-12 राउंड के आखिरी मैच में जाकर सेमीफाइनल की तस्वीर साफ हुई. भारत, इंग्लैंड, न्यूजीलैंड और पाकिस्तान अंतिम-4 में जगह बनाने में सफल हुए. पहले सेमीफाइनल में जहां न्यूजीलैंड की टक्कर पाकिस्तान से होगी तो वहीं, दूसरा सेमीफाइनल इंग्लैंड और भारत के बीच 10 नवंबर को एडिलेड में खेला जाएगा. टीम इंडिया टी20 विश्व कप में सबसे अधिक जीत और अंकों के साथ सेमीफाइनल में पहुंचीं है जबकि इंग्लैंड अपने ग्रुप में दूसरे स्थान पर रहा.

दोनों ही टीमें मौजूदा टी20 वर्ल्ड कप में एक ही तरह की परेशानी से अब तक जूझती रही है. वो है कप्तानों का फॉर्म. यह परेशानी इसलिए भी ज्यादा बड़ी है. क्योंकि दोनों ही कप्तान यानी जोस बटलर और रोहित शर्मा अपनी-अपनी टीम के ओपनर हैं. ऐसे में अगर पारी की शुरुआत में इनका बल्ला नहीं चलता है तो इसका असर टीम पर पड़ता है. भारत पर इसका असर अब तक कम इसलिए पड़ा. क्योंकि मिडिल ऑर्डर में विराट कोहली और सूर्यकुमार यादव ने रोहित की नाकामी को टीम पर हावी नहीं होने दिया. कोहली और सूर्यकुमार दोनों टीम के लिए अलग-अलग मौकों पर संकटमोचक साबित हुए.

रोहित ने सिर्फ एक अर्धशतक जड़ा
रोहित शर्मा की कप्तानी भले ही इस टी20 विश्व कप में अब तक अच्छी रही है. लेकिन, बल्लेबाजी में वो अपनी छाप नहीं छोड़ पाए हैं. रोहित ने 5 पारियों में 109 के स्ट्राइक रेट से 89 रन बनाए हैं. उन्होंने इस टूर्नामेंट में अब तक एक ही अर्धशतक लगाया है, वो भी नीदरलैंड्स जैसी कमजोर टीम के खिलाफ. रोहित अबतक सिर्फ 7 चौके और 4 छक्के ही लगा पाए हैं. बांग्लादेश और पाकिस्तान के खिलाफ मैच में तो वो दहाई का आंकड़ा भी नहीं पार कर पाए. जिम्बाव्वे के खिलाफ उन्होंने शुरुआत अच्छी की. लेकिन, उसे बड़ी पारी में तब्दील नहीं कर पाए. रोहित पारी की शुरुआत करते हुए टी20 विश्व कप में एक बार भी राहुल के साथ पहले विकेट के लिए 50 रन की साझेदारी नहीं कर पाए.

रोहित को हिटमैन वाले अंदाज में करनी होगी बल्लेबाजी 
सुपर-12 राउंड तक तो विराट और सूर्यकुमार ने इस कमजोरी का विपक्षी टीम को फायदा नहीं उठाने दिया. लेकिन, अब नॉकआउट दौर है. यानी एक गलती और 15 साल बाद टी20 विश्व कप जीतने का ख्वाब अधूरा रह जाएगा. ऐसे में इंग्लैंड के खिलाफ सेमीफाइनल में रोहित को पुराने रंग में लौटना होगा और टॉप ऑर्डर में हिटमैन वाले अंदाज में बल्लेबाजी करनी होगी.

बटलर के खराब फॉर्म ने बढ़ाई इंग्लैंड की चिंता
टीम इंडिया की तरह, इंग्लैंड भी अपने कप्तान जोस बटलर के खराब फॉर्म से जूझ रही है. बटलर के टॉप ऑर्डर में बड़ी पारी नहीं खेल पाने का असर इंग्लैंड की बल्लेबाजी पर पड़ा है. इसका सबूत है आयरलैंड के खिलाफ इस टी20 विश्व कप में इंग्लैंड को मिली हार. इस मैच में इंग्लिश कप्तान जोस बटलर महज 2 गेंद खेलकर बिना खाता खोले आउट हो गए थे. इससे मिडिल ऑर्डर पर दबाव पड़ा और वो बिखर गया. नतीजा बारिश से बाधित मैच में इंग्लैंड को आयरलैंड से हार का सामना करना पड़ा.

बटलर हैं इंग्लैंड की जीत की गारंटी
बटलर ने न्यूजीलैंड के खिलाफ इस टी20 विश्व कप का अपना इकलौता अर्धशतक जड़ा था और यह बताने की जरूरत नहीं कि इंग्लैंड वो मैच जीता था. बटलर ने उस मैच में पारी की शुरुआत करते हुए 47 गेंद में 7 चौके और 2 छक्के की मदद से 73 रन ठोके थे. बटलर की पारी के कारण ही इंग्लैंड ने न्यूजीलैंड को 180 रन का लक्ष्य दिया था. इन दोनों मुकाबलों के नतीजों से साफ है कि जब बटलर का बल्ला चलता है, तो इंग्लैंड की जीत की गारंटी पक्की हो जाती है और ऐसा नहीं होने की सूरत में इंग्लैंड जीत से दूर रह जाता है.

3 कप्तान जो T20 World Cup के बाद ले सकते हैं संन्यास, एक चैम्पियन भी शामिल

Most Runs T20 World Cup: टी20 वर्ल्ड कप सुपर 12 के रोमांच खत्म… टॉप 5 में भारतीय बल्लेबाजों का जलवा

बटलर ने अब तक टी20 विश्व कप के 4 मैच में 119 रन बनाए हैं. उन्होंने भी भारतीय कप्तान रोहित शर्मा की तरह एक ही अधर्शतक लगाया है. उन्होंने पूरे टूर्नामेंट में सिर्फ 3 छक्के लगाए हैं. सेमीफाइनल में इंग्लैंड को बटलर से बड़ी पारी की आस होगी. अगर वो ऐसा करने में सफल रहे तो फिर भारत की राह मुश्किल हो सकती है. क्योंकि बटलर जब पूरे रंग में होते हैं तो उन्हें रोकना लगभग नामुमकिन होता है.

Tags: England, India Vs England, Jos Buttler, Rohit sharma, T20 World Cup, T20 World Cup 2022, Team india

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here