[ad_1]

NEET UG Counselling 2022
– फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
ख़बर सुनें
विस्तार
NEET UG Counselling: मेडिकल शिक्षार्थी ध्यान दें कि नीट यूजी काउंसलिंग में शामिल हो रहे एक सरकारी मेडिकल कॉलेज की मान्यता निरस्त कर दी गई है। नेशनल मेडिकल कमीशन यानी एनएमसी की ओर से इस संबंध में अधिसचूना जारी कर दी गई है। वहीं, इसके फलस्वरूप मेडिकल काउंसलिंग कमेटी, एमसीसी ने नीट यूजी काउंसलिंग 2022 में 22 एमबीबीएस की सीटें वापस ले ली यानी घटा दी हैं।
दरअसल, एमसीसी ने उपरोक्त सीटों को वापस ले लिया है, क्योंकि नेशनल मेडिकल काउंसिल ऑफ इंडिया (एनएमसी) ने चंदूलाल चंद्राकर मेमोरियल गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज, दुर्ग, छत्तीसगढ़ (200612) की मान्यता निरस्त कर दी है। इस संबंध में स्वास्थ्य सेवा महानिदेशालय, भारत सरकार के अधीन मेडिकल काउंसलिंग कमेटी की ओर से सोमवार, सात नवंबर को इस संबंध में अधिसूचना जारी कर दी है।
[ad_2]
Source link