Home Sports T20 WC 2022: आर अश्विन का प्लेइंग इलेवन में रहना कपिल देव को नहीं आया रास….बोले- अश्विन ने अभी तक मुझे…..

T20 WC 2022: आर अश्विन का प्लेइंग इलेवन में रहना कपिल देव को नहीं आया रास….बोले- अश्विन ने अभी तक मुझे…..

0
T20 WC 2022: आर अश्विन का प्लेइंग इलेवन में रहना कपिल देव को नहीं आया रास….बोले- अश्विन ने अभी तक मुझे…..

[ad_1]

हाइलाइट्स

आर अश्विन ने जिम्बाब्वे के खिलाफ झटके तीन विकेट.
भारत और इंग्लैंड के बीच 10 नवंबर को होगा सेमीफाइनल.

नई दिल्ली. टीम इंडिया ने टी20 वर्ल्ड कप (T20 World Cup 2022) में सेमीफाइनल का टिकट काट लिया है. रोहित शर्मा (Rohit Sharma) एंड कंपनी 10 नवंबर को एडिलेड क्रिकेट ग्राउंड (ACG) में इंग्लैंड का सामना करेगी. वर्ल्ड कप में भारत के इस प्रदर्शन के बावजूद पूर्व भारतीय कप्तान कपिल देव (Kapil Dev) टीम की प्लेइंग इलेवन को लेकर संतुष्ट नहीं हैं. उन्होंने टीम के अनुभवी खिलाड़ी आर अश्विन पर सवाल खड़े करना शुरू कर दिया है.

6 नवंबर को भारत ने जिम्बाब्वे के खिलाफ 71 रनों से बड़ी जीत दर्ज की. इस मैच में आर अश्विन ने किफायती गेंदबाजी की और तीन सफलताएं भी हासिल की हैं. इसके बावजूद कपिल देव को अश्विन का टीम में रहना खल रहा है. वहीं, फिरकी मास्टर युजवेंद्र चहल को अभी तक टूर्नामेंट में मौका नहीं मिला है. इंग्लैंड के खिलाफ सेमीफाइनल में देखना दिलचस्प होगा कि टीम इंडिया किन गेंदबाजों के साथ मैदान में उतरती है.

अश्विन ने मुझे अभी तक आत्मविश्वास नहीं दिया है- कपिल देव

कपिल देव ने एबीपी न्यूज से बातचीत के दौरान कहा, ‘अश्विन में अभी तक मुझे आत्मविश्वास नहीं दिखा है. उन्होंने आज विकेट हासिल किए लेकिन ऐसा नहीं लग रहा था कि वह अपनी लय में वापस आ चुके हैं. वास्तव में अभी तक मुकाबलों में उन्होंने जो भी विकेट लिए हैं उसके लिए वह खुद ही शर्मिंदा थे. यह निश्चित रूप से कहा जा सकता है कि विकेट गेंदबाज में आत्मविश्वास लाता है लेकिन अश्विन में अभी तक वह नहीं दिखा है.’

रोहित शर्मा का नहीं चला बल्ला फिर भी बाबर आजम को छोड़ा पीछे, हासिल की बड़ी उपलब्धि

क्या फाइनल में भारत-पाक होंगे आमने-सामने?

पाकिस्तान और भारत के सेमीफाइनल में पहुंचने के बाद फैंस में भारत-पाक के बीच हाईवोल्टेज मुकाबले की लहर फिर से जाग गई है. टी20 वर्ल्ड कप फाइनल में चिर-प्रतिद्वंदी आमने-सामने हो सकते हैं. लेकिन उससे पहले दोनों टीमों को न्यूजीलैंड और इंग्लैंड के खिलाफ सेमीफाइनल में जीत दर्ज करनी होगी. देखा जाए तो पाकिस्तान ने हाल ही में ट्राई सीरीज में न्यूजीलैंड को शिकस्त दी है वहीं इंग्लैंड के खिलाफ भारत का भी पलड़ा भारी है. ऐसे में भारत-पाक के बीच फाइनल की उम्मीद की जा सकती है.

Tags: Kapil dev, R ashwin, T20 World Cup 2022, Team india

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here