[ad_1]
हाइलाइट्स
आईसीसी टी20 विश्व कप में बारिश की वजह से 4 मैच बर्बाद हुए
ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच मुकाबला नहीं खेला जा सका
नई दिल्ली. आईसीसी टी20 विश्व कप अब तक बेहद उतार चढ़ाव भरा रहा है. मेजबान ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका की टीम को टूर्नामेंट से बाहर होना पड़ा. इन दोनों ही टीम को खिताब जीतने का दावेदार माना जा रहा था. बारिश की वजह से सुपर 12 के कुल 4 मुकाबले रद्द हुए जबकि दो मुकाबले ऐसे रहे जिसका नतीजा इसकी वजह से बदल गया.
ऑस्ट्रेलिया में खेले जा रहे इस बार के टी20 विश्व कप को लंबे समय तक याद किया जाएगा. इस टूर्नामेंट में जितने उलटफेर देखने को मिले, इससे पहले इतने शायद ही किसी ने देखे होंगे. आयरलैंड की टीम ने इंग्लैंड को हराया जिसमें बारिश का बहुत बड़ा योगदान था. इसके अलावा साउथ अफ्रीका जिसने धमाकेदार शुरुआत की थी उसे भी जाते जाते नीदरलैंड्स के खिलाफ हार कर उलटफेर का शिकार होना पड़ गया.
साउथ अफ्रीका बनाम जिम्बाब्वे
बारिश की वजह से सुपर 12 में सबसे पहले साउथ अफ्रीका का जिम्बाब्वे के खिलाफ मुकाबला धुला. मैच को 9-9 ओवर का किया गया था, जिसमें जिम्बाब्वे ने 79 रन बनाए. जब साउथ अफ्रीका लक्ष्य का पीछा करने उतरी तो बारिश की आंख मिचौली चलती रही. अंत में 7 ओवर में संशोधित लक्ष्य 64 रन कर दिया गया.
155 किमी/घंटा की रफ्तार से गेंदबाजी करना बाएं हाथ का खेल, भारत के सामने बड़ी चुनौती
क्विंटन डिकॉक ने 18 गेंद पर 47 रन ठोक टीम को 3 ओवर में ही 51 रन तक पहुंचा दिया. मुकाबला प्रोटियाज टीम अपने नाम कर लेती लेकिन बारिश की वहज से इसे पूरा नहीं कराया जा सका. यहां 1 अंक बांटने पर मजबूर हुई टीम को नेट रन रेट में भी नुकसान हुआ. 2 अंक अगर टीम को मिल जाता तो वह नीदरलैंड्स के खिलाफ हार कर भी सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए लड़ सकती थी.
मेलबर्न के मौसम ने बर्बाद किए 3 मुकाबले
न्यूजीलैंड की टीम को अफगानिस्तान के खिलाफ बारिश की वजह से 1 अंक बंटना पड़ा. इस टूर्नामेंट में कीवी टीम दमदार फॉर्म में है जबकि अफगान टीम का खेल औसत दर्ज का रहा. लिहाजा 2 अंक यहां मिल जाते तो उसे आखिरी लीग मैच तक संघर्ष नहीं करना पड़ता.
T20 World Cup: भारत के सामने इंग्लिश टीम टिकती ही नहीं, रिकॉर्ड देखा या नहीं, जानें पूरी डिटेल
आयरलैंड और अफगानिस्तान के बीच मेलबर्न में होने वाला मैच भी बारिश की भेट चढ़ गया. वैसे तो यह मैच इतना ज्यादा अंक तालिका पर असर नहीं डालने वाला था लेकिन दर्शकों को एक अच्छा मैच देखने को जरूर मिलता.
ऑस्ट्रेलिया की टीम के पास इंग्लैंड के खिलाफ जीत हासिल करने का मौका था. टीम के फैंस होम टीम का समर्थन करने पहुंची थी लेकिन बारिश ने मैच ही नहीं होने दिया. इसी मुकाबले की वजह से आखिर में टीम सेमीफाइनल की रेस से बाहर हो गई. कौन जानता है यहां टीम को जीत मिलती और वह इस वक्त अंतिम चार में होती.
इंग्लैंड बनाम आयरलैंड
आयरलैंड के खिलाफ विश्व कप में उलटफेर का शिकार बनने वाली इंग्लैंड की टीम के साथ इस बार बारिश ने खेल कर दिया. पहले बल्लेबाजी करते हुए आयरलैंड की टीम ने 157 रन बनाए थे. लक्ष्य का पीछा करते हुए 14.3 ओवर में इंग्लैंड ने 5 विकेट पर 105 रन बनाए थे. बारिश की वजह से मैच रोका गया और दोबारा शुरू नहीं कराया जा सका. डकवर्थ लुईस नियम के तहत इंग्लिश टीम 5 रन से पीछा चल रही थी और आयरलैंड को विजेता घोषित किया गया.

भारत बनाम बांग्लादेश
एडिलेड में बांग्लादेश की टीम भारत के खिलाफ 185 रन के लक्ष्य पीछा करने उतरी थी. लिटन दास ने विस्फोटक बल्लेबाजी करते हुए टीम को 7 ओवर में बिना किसी नुकसान के 66 रन तक पहुंचा दिया था. 26 गेंद पर 7 चौके और 3 छक्के लगाते हुए उन्होंने 59 रन बनाए थे. यहां बारिश की वजह से खेल रोका गया और जब मैच शुरू हुआ तो बांग्लादेश के सामने 16 ओवर में 151 रन का संशोधित लक्ष्य था. टीम यहां से हड़बड़ा गई और मुकाबला देखते ही देखते भारत ने अपनी गिरफ्त में ले लिया.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
Tags: England vs Australia, India vs Bangladesh, T20 World Cup, T20 World Cup 2022
FIRST PUBLISHED : November 07, 2022, 19:22 IST
[ad_2]
Source link