[ad_1]
हाइलाइट्स
भारतीय टीम का सेमीफाइनल में इंग्लैंड से होगा सामना
भारत ने 5 में से 4 मैच जीतकर बनाई सेमीफाइनल में जगह
नई दिल्ली. आईसीसी टी20 विश्व कप में भारतीय क्रिकेट टीम का प्रदर्शन अब तक लाजवाब रहा है. ग्रुप मुकाबलों में टॉप पर रहते हुए टीम ने सेमीफाइनल का टिकट पक्का किया. टीम की गेंदबाजी गजब फॉर्म में चल रही है तो वहीं बल्लेबाजों ने भी धमाल मयाया है. भारत को सेमीफाइनल में पूर्व चैंपियन इंग्लैंड के साथ खेलना है. इंग्लैंड टीम के खिलाफ होने वाले मुकाबले से पहले हम जान लेते हैं टीम इंडिया के इस टूर्नामेंट में अब तक के सफर के बारे में.
भारतीय टीम ने इस आईसीसी टी20 विश्व कप में 5 ग्रुप मुकाबलों में से 4 में जीत हासिल करते हुए अपने दम पर सेमीफाइनल में जगह बनाई. टीम इंडिया ने शुरुआत बेहद रोमांचक मुकाबले में पाकिस्तान के साथ किया और अंत जिम्बाब्वे के खिलाफ बड़ी जीत से. इस दौरान टीम ने बाकी टीमों की तरह उलटफेर को किसी तरह से अपने आस पास भी नहीं फटकने दिया.
भारत के सेमीफाइनल तक का सफर
टू्र्नामेंट का आगाज भारत ने चिर प्रतिद्वंदी पाकिस्तान को बेहद रोमांचक मुकाबले में हराकर किया. 31 रन पर 4 विकेट गंवाने के बाद विराट कोहली और हार्दिक पांड्या की पारी के दम पर टीम ने जोरदार वापसी की. ड्रामा से भरे आखिरी ओवर में 16 रन हासिल कर जीत दर्ज के साथ इस टूर्नामेंट की शुरुआत की.
दूसरे मुकाबले में हल्की हाकी जा रही नीदरलैंड्स के खिलाफ भारत ने 179 रन का स्कोर खड़ा कर 123 रन पर टीम को रोक 56 रन से जीत दर्ज की. तीसरे मुकाबले में भारत को साउथ अफ्रीका के झटका लगा जब टीम ने 5 विकेट से हराया. इसके बाद लगातार दो मुकाबलों में पहले बांग्लादेश को 5 विकेट से पीटा और फिर आखिरी मैच में जिम्बाब्वे को 71 रन से हराया. भारत ने बड़ी जीत के साथ सेमीफाइनल में जगह बनाई और 15 साल बाद फिर से ट्रॉफी को हासिल करने के सपने की तरफ कदम बढ़ाया.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
Tags: India Vs Pakistan, India vs South Africa, T20 World Cup, T20 World Cup 2022
FIRST PUBLISHED : November 07, 2022, 13:20 IST
[ad_2]
Source link