[ad_1]

Elon Musk
– फोटो : ANI
ख़बर सुनें
विस्तार
ट्विटर के नए मालिक एलन मस्क ने एक बार फिर साफ किया है कि सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर नकली खातों से सख्ती से निपटा जाएगा। एलन मस्क ने ट्वीट कर कहा कि जो भी ट्विटर हैंडल फर्जी होंगे उन्हें स्थायी रूप से निलंबित कर दिया जाएगा। मस्क पहले ही एलान कर चुके हैं कि आठ डॉलर में कोई भी किसी के भी नाम से फर्जी अकाउंट बनाकर उसे वेरिफाई करवा सकता है।
फर्जी अकाउंट बनाओ तो हमारी कमाई
ट्विटर को खरीदने के बाद से ही एलन मस्क अपने बयानों और फैसलों को लेकर चर्चा में हैं। सबसे पहले उन्होंने एलान किया कि ट्विटर पर ब्लू टिक के लिए आठ डॉलर देने होंगे। इसके बाद उन्होंने बड़े पैमाने पर छंटनी शुरू करते हुए कई कर्मचारियों को निकाल दिया है। सवाल उठ रहा है कि आठ डॉलर में कोई भी किसी के भी नाम से फर्जी अकाउंट बनाकर उसे वेरिफाई करवा सकता है। इस पर मस्क ने कहा, ऐसे फर्जी अकाउंट्स ट्विटर बंद कर देगा, पैसा भी नहीं लौटाएगा। अगर लाखों लोग ऐसा फर्जीवाड़ा करते हैं तो वे हमें मुफ्त की कमाई करवाएंगे।
कंपनियां रोक रहीं विज्ञापन
यूनाइटेड एयरलाइंस ने ट्विटर पर अपने विज्ञापन रोक दिए हैं। इससे पहले जनरल मोटर्स, ऑडी, आरईआई, जनरल मिल्स आदि ने भी ऐसा ही किया। ये सभी ट्विटर से अपना नाम नहीं जोड़ना चाहतीं, क्योंकि आशंका है कि मस्क की नई योजनाओं से इस प्लेटफॉर्म पर भड़काने वाली सामग्री पोस्ट होंगे, यह नफरत फैलाने का माध्यम बन जाएगा। सामग्री को संयमित करने पर सख्ती के नाम पर बोलने की आजादी को भी प्रभावित किया जा सकता है। इस पर विज्ञापन दिखाने से ब्रांड की छवि को नुकसान हो सकता है।
[ad_2]
Source link