[ad_1]
हाइलाइट्स
पाकिस्तान की टीम किस्मत के सहारे टी20 विश्व कप के सेमीफाइनल में पहुंचीं
पाकिस्तान के मेंटॉर मैथ्यू हेडन ने भारत, इंग्लैंड और न्यूजीलैंड को चेतावनी दी है
सिडनी. टी20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान की टीम किस्मत के सहारे सेमीफाइनल में पहुंचीं. उसके सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए दक्षिण अफ्रीका का नीदरलैंड्स से हारना जरूरी था. यह ऐसी बात थी, जिसके पूरा होने का यकीन, पाकिस्तान टीम को भी शायद नहीं था. तभी उनके कप्तान बाबर आजम ने जिम्बाब्वे के खिलाफ मिली हार के बाद कहा था कि अब सेमीफाइनल में पहुंचना की संभावना बेहद कम है. लेकिन, कहते हैं कि क्रिकेट में एक मैच से पासा पलट जाता है.
हुआ भी ऐसा ही, नीदरलैंड्स ने दक्षिण अफ्रीका को हरा दिया और इस तरह पाकिस्तान को सेमीफाइनल में पहुंचने की लाइफलाइन मिल गई और उसने अपने आखिरी मैच में बांग्लादेश को हराकर सेमीफाइनल का टिकट कटा लिया. हालांकि, टी20 विश्व कप के सेमीफाइनल में पहुंचने के बाद पाकिस्तान की टीम ज्यादा ही जोश में आ गई है. कम से कम उसके मेंटॉर मैथ्यू हेडन के टीम को लेकर दिए ताजा बयान से तो ऐसा ही लग रहा है.
मैथ्यू हेडन ने स्वीकार किया कि उनकी टीम का टी20 विश्व कप के सेमीफाइनल में पहुंचना चमत्कार जैसा है. पाकिस्तान की टीम भारत और फिर जिम्बाब्वे से हार के कारण एक समय बाहर होने के कगार पर थी. लेकिन नीदरलैंड ने दक्षिण अफ्रीका को उलटफेर का शिकार बनाया जबकि पाकिस्तान ने बांग्लादेश को हराया. इससे पाकिस्तान सेमीफाइनल में पहुंच गया, जहां बुधवार को सिडनी में उसका मुकाबला न्यूजीलैंड से होगा.
🗣️ Encouraging words from 🇵🇰 team mentor Matthew Hayden following the win over Bangladesh that sealed our spot in the semi-finals 🔊#WeHaveWeWill | #T20WorldCup pic.twitter.com/OgolOwGfGs
— Pakistan Cricket (@TheRealPCB) November 6, 2022
हमें कोई सेमीफाइनल में नहीं देखना चाहता था: हेडन
हेडन ने रविवार को बांग्लादेश के खिलाफ मैच के बाद टीम के ड्रेसिंग रूम में अपनी स्पीच में कहा, ‘अब ये टीम काफी खतरनाक हो गई है और शायद ही कोई टीम पाकिस्तान से भिड़ना चाहेगी. उन्हें लग रहा था कि वो हमसे बच जाएंगे लेकिन हम यहीं हैं. यह चमत्कार है जो हमने देखा. लेकिन हमें प्रोसेस पर विश्वास था. हमें एक दूसरे पर भरोसा था और फिर चमत्कार हो गया. हमारी राह आसान नहीं रही. अगर नीदरलैंड वह मैच नहीं जीतता तो हम यहां नहीं होते. लेकिन अब हम यहां हैं और अधिक मजबूत हैं. कोई भी हमें सेमीफाइनल नहीं देखना चाहता था और इससे हमें अब फायदा मिलेगा.’
ऑस्ट्रेलिया का यह पूर्व सलामी बल्लेबाज पिछले टी20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान का बल्लेबाजी कोच था और इस बार वह टीम के लिए मेंटर की भूमिका निभा रहे हैं.
T20 World Cup के बीच विराट कोहली को मिली खुशखबरी, पहली बार मिला खास सम्मान
T20 World Cup: IND vs ENG Semifinal रहेगा हाउसफुल, कई गुना बढ़ा एडिलेड का हवाई किराया
सेमीफाइनल में पाकिस्तान की टक्कर न्यूजीलैंड से
बता दें कि सेमीफाइनल में पाकिस्तान का मुकाबला न्यूजीलैंड से होगा. यह मैच बुधवार को सिडनी में खेला जाएगा. टी20 विश्व कप से ठीक पहले पाकिस्तान की टीम ने न्यूजीलैंड को उसके घर पर ट्राई सीरीज के फाइनल में मात दी थी. ऐसे में सेमीफाइनल मैच से पहले पाकिस्तान टीम का आत्मविश्वास सातवें आसमान पर होगा.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
Tags: Babar Azam, India Vs Pakistan, Pakistan, Pakistan vs New Zealand, T20 World Cup, T20 World Cup 2022
FIRST PUBLISHED : November 07, 2022, 15:13 IST
[ad_2]
Source link