[ad_1]
हाइलाइट्स
ड्रेसिंग रूम की क्लिप शेयर करने पर वसीम और वकार ने पीसीबी को डांटा.
PCB का सोशल मीडिया वीडियो साझा करने के मामले में सबसे सक्रिय में से एक है.
अकरम ने कहा- चेंजिंग रूम के अंदर जो कुछ भी होता है, उसे प्राइवेट रखना चाहिए
कराची. दिग्गज तेज गेंदबाज वसीम अकरम और वकार यूनिस ने ड्रेसिंग रूम की बातें सोशल मीडिया पर साझा करने के लिए पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) की कड़ी आलोचना की है. पीसीबी ने टी20 विश्व कप में भारत से हार के बाद ड्रेसिंग रूम में कप्तान बाबर आजम के भाषण का वीडियो सोशल मीडिया पर डाल दिया था. इसके बाद रविवार (6 नवंबर) को जब टीम ने सेमीफाइनल के लिए क्वॉलिफाई किया तो बाबर और टीम के मेंटर मैथ्यू हेडन का वीडियो भी सोशल मीडिया पर साझा कर दिया गया था.
अकरम और यूनिस ने कहा कि ड्रेसिंग रूम में जो कुछ भी होता है उसे गोपनीय रखना चाहिए. अकरम और यूनिस का मानना है कि चेंजिंग रूम के अंदर जो कुछ भी होता है उसे निजी रखा जाना चाहिए और इसे सार्वजनिक नहीं किया जाना चाहिए. अकरम ने एक खेल चैनल से कहा, ”अगर मैं बाबर आजम की जगह होता तो वीडियो बनाने वाले शख्स को उसी समय रोक देता, क्योंकि ड्रेसिंग रूम में कई व्यक्तिगत बातें भी होती हैं और अगर उन्हें सार्वजनिक कर दिया जाता है तो यह शर्मसार करने वाली हो सकती हैं.”
T20 World Cup 2022: रोहित शर्मा की चोट पर आया बड़ा अपडेट, प्रैक्टिस के दौरान बांह पर लगी थी गेंद
उन्होंने कहा, ”मुझे नहीं लगता किसी अन्य टीम ने विश्व कप में या उससे पहले ऐसा किया होगा. मैं प्रशंसकों की संख्या बढ़ाने की इच्छा समझ सकता हूं लेकिन यह अति है.” वहीं, वकार यूनिस ने भी अकरम की बातों से सहमति जताई और कहा पहले भी ड्रेसिंग रूम की बातें सार्वजनिक होने से पाकिस्तान क्रिकेट को नुकसान हुआ है.
उन्होंने कहा, ”वसीम ने जो कहा मैं उससे शत प्रतिशत सहमत हूं. ड्रेसिंग रूम में जो कुछ भी होता है, उसे वहीं तक सीमित रहना चाहिए. यह अभी की समस्या नहीं है. इससे पहले भी ड्रेसिंग रूम की बातें मीडिया में लीक हो गई थी. लोग चिल्लाते थे, बहस करते थे, लड़ते थे. और अब आप खुद ड्रेसिंग रूम से लेकर दुनिया तक की घटनाओं को रिकॉर्ड और दिखा रहे हैं.” बता दें कि अन्य क्रिकेट टीमों की तुलना में पीसीबी का सोशल मीडिया अकाउंट वीडियो, इंटरव्यू और अन्य घटनाओं को साझा करने के मामले में सबसे अधिक सक्रिय है.
T20 World Cup: वर्ल्ड कप खेल रहे खिलाड़ी पर 7 साल पहले भी लगे थे रेप के आरोप, फिर वही विवाद
दिलचस्प है कि जिम्बाब्वे से पाकिस्तान की हार और उसके बाद विश्व कप सेमीफाइनल में पहुंचने के संघर्ष के बाद पीसीबी की सोशल मीडिया इकाई चुप थी, यहां तक कि अध्यक्ष रमीज राजा ने भी चुप रहने का विकल्प चुना था. लेकिन जैसे ही पाकिस्तान ने बांग्लादेश को हराया और सेमीफाइनल में पहुंचा, पीसीबी ने सोशल मीडिया पर खिलाड़ियों के वीडियो पोस्ट करना शुरू कर दिया-जिसमें यात्रा लॉग, प्रेरक भाषण और इंटरव्यू शामिल हैं. चेयरमैन रमीज राजा ने भी ट्वीट करना शुरू कर दिया.
अकरम के अनुसार, जब लॉकर रूम के अंदर और बाहर इस तरह की वीडियो रिकॉर्डिंग की जाती है, तो खिलाड़ी का भी ध्यान भंग होता है. अकरम ने कहा, ”आए दिन रिकॉर्डिंग हो रही है. कल्पना कीजिए कि अगर मैं बैठा हूं और नहीं जानता कि कोई संदेश रिकॉर्ड कर रहा है तो मैं अपनी टीम को देना चाहता हूं.”
(भाषा के इनपुट के साथ)
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
Tags: Babar Azam, Pcb, T20 World Cup, T20 World Cup 2022, Wasim Akram
FIRST PUBLISHED : November 08, 2022, 14:13 IST
[ad_2]
Source link