[ad_1]
बॉलीवुड इंडस्ट्री के सबसे बड़े और पुराने कपूर खानदान में बीते रविवार को एक नन्ही सी राजकुमारी का आगमन हुआ है, जिससे उनके घर में जश्न का माहौल है। रणबीर कपूर और आलिया भट्ट ने शादी के कुछ ही महीनों बाद अपनी जिंदगी के एक नए सफर की शुरुआत की है। दोनों बीती 6 तारीख को एक बेटी के माता-पिता बने हैं, जिसे कपल ने अपने जीवन का सबसे प्यार पल बताया है। फैंस इस खबर से झूम उठ हैं और अब वह लोग आलिया-रणबीर की बेबी गर्ल की हर छोटी अपडेट का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। ऐसे में अब बेबी गर्ल के जन्म पर उसके पिता यानी रणबीर कपूर का रिएक्शन सामने आ गया है, जो किसी की भी आंखों में आंसू ला सकता है।
आलिया भट्ट के मां बनने के बाद सोशल मीडिया पर बधाइयों का तांता लगा है। हर कोई आलिया और रणबीर को उनकी जिंदगी के इस सफर के लिए शुभकामनाएं दे रहा है। अभी बधाइयों का सिलसिला खत्म भी नहीं हुआ था कि आलिया की बेबी गर्ल को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है, जो उसके पापा यानी रणबीर कपूर से जुड़ा है। दरअसल, इस बात का खुलासा हो गया है कि रणबीर कपूर ने अपनी लिटिल प्रिंसेस को पहली बार अपने हाथों में लेकर कैसा रिएक्ट किया था। सभी को इस बात को जानने की बहुत उत्सुकता होगी, तो आपको बता दें कि रणबीर अपने नन्ही परी को हाथों में थाम कर बहुत ज्यादा इमोशनल हो गए थे।
Monday Box Office: मंडे टेस्ट में फेल हुई ‘मिली’, ‘फोन भूत’ व ‘राम सेतु’, गिरावट के बावजूद कांतारा ने दी पटखनी
Monday Box Office: मंडे टेस्ट में फेल हुई ‘मिली’, ‘फोन भूत’ व ‘राम सेतु’, गिरावट के बावजूद कांतारा ने दी पटखनी
दरअसल, सामने आई खबर में कपूर खानदान के करीबी ने रणबीर के रिएक्शन का खुलासा किया है। उसके अनुसार हमेशा कूल डूड जैसा बिहेव करने वाले रणबीर कपूर ने जब हॉस्पिटल में अपनी बेटी को पहली बार गोद में लिया तो वह खुशी से रो पड़े थे। अभिनेता अपनी आंखों से बहते आंसू रोक नहीं पा रहे थे। रणबीर का भावुक मगर बेहद ही प्यारा पल देखकर वहां मौजूद कपूर खानदान हर सदस्य रोने लगा। इतना ही नहीं रणबीर को रोता देख आलिया भट्ट की भी आंखों से आंसू बहने लगे थे। किसी भी माता-पिता के लिए अपने बच्चे को पहली बार गोद में लेना बहुत ही स्पेशल होता है और रणबीर-आलिया के लिए भी यह उतना ही स्पेशल था।
Shailesh Lodha Net Worth: तारक मेहता के हर एपिसोड के लिए इतनी फीस लेते थे शैलेश, लग्जरी गाड़ियों के हैं शौकीन
Shailesh Lodha Net Worth: तारक मेहता के हर एपिसोड के लिए इतनी फीस लेते थे शैलेश, लग्जरी गाड़ियों के हैं शौकीन
[ad_2]
Source link